• Home
  • Sweets
  • Fruit Juice
  • Ice Cream
  • About Us
  • Recipes
  • Contact us
  • Health

Cooking Pitara

  • Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • Sweets
  • Fruit Juice
  • Ice Cream
  • About Us
  • Recipes
  • Contact us
  • Health

Jalebi Recipe – स्वादिष्ट जलेबी कैसे बनाएं

Author: Sapna Ghorela | On:1st Aug, 2023| Comments:

Tweet
Share
Share
Pin
0 Shares

फ्रेंड्स जलेबी खाना तो सभी को बहुत पसंद है क्यों ना हम इसे घर पर ही बना लें। आज की इस पोस्ट में हम आपके साथ जलेबी बनाने की रेसिपी (Jalebi Recipe) शेयर कर रहे है। यह जलेबी बहुत कुरकुरी और लाजवाब बनती है। यह बिल्कुल हलवाई की बनाई हुए जलेबी जैसी बनती है। आप इसे आसानी से घर पर बना सकते है। तो आप इसे जरूर ट्राई करें।

Jalebi Recipe

जलेबी कैसे बनाते है (Jalebi Kaise Banate Hain)

Contents

Jalebi Recipe

जलेबी बनाने की सामग्री – Jalebi Ingredients

  • आधा किलो चीनी
  • 1 कप पानी
  • 1 ENO
  • 2-3 नींबू के छोटे टुकङे
  • 2 चम्मच दूध
  • लाल रंग
  • 1 कप मैदा
  • आधा चम्मच बेंकिग पाउडर
  • 2 कप तेल
  • बारीक कटे बादाम और केसर
  • साॅस की बोतल

जलेबी बनाने की विधि (Recipe of Jalebi in Hindi)

  • सबसे पहले हम एक बर्तन लेंगे और उसमें चीनी डाल देंगे।
  • चीनी में हम पानी डालेंगे।
  • अब हम इसे चीनी पिघलने तक पकाएंगे।
  • जब चीनी पिघल रही होगी तब हम इसमें दो-तीन टुकङे नींबू के डाल देंगे।
  • इससे चाशनी जमती नहीं है।
  • जब चीनी पिघल जाए और वह उबलने लगे तब हम चीनी में दो चम्मच दूध डाल देंगे।
  • इससे चाशनी बिल्कुल साफ हो जाएगी।
  • 2-3 बाद चाशनी पर सफेद गंदगी की परत आ जाएगी हमें उसे हटा देना है।
  • चाशनी को बिना तार की बनानी है। यानी चीनी घुलने का इतंजार करना है।
  • अब हम चाशनी में लाल रंग डाल देंगे इससे चाशनी का रंग बहुत ही अच्छा आयेगा।
  • अब हम जलेबी बनाने के लिए आटा तैयार कर लेंते है।

Jalebi Recipe Hindi & Easy Jalebi Recipe

  • इसके लिए हम एक बर्तन लेंगे और उसमें 1 कप मैदा डाल देंगे।
  • मैदा में हम आधा चम्मच बेंकिग पाउडर और 1 चम्मच तेल डाल देंगे। फिर हम इसमें ENO डाल देंगे। जिससे हमारी जलेबी फूली-फूली बनेगी।
  • अब हम इसे थोङा-थोङा पानी डालकर अच्छे से मिला लेंगे।
  • आटे को आपको ज्यादा से ज्यादा फेंटना है यानि लगातार चलाना है।
  • 5-6 मिनट बाद तक जलेबी बनाने का पेस्ट भी तैयार हो जाएगा। जलेबी बनाने की मिश्रण में गूठलियाँ नहीं रहनी चाहिए। अगर गूठलियाँ होती है तो वो साॅस की बोतल में फँस जाती है और जलेबी नहीं बन पाती है।
  • अब हम जलेबी को तलना शुरू करते है।
  • सबसे पहले हम एक कङाही लेंगे और उसमें तेल डाल देंगे।
  • अब हम एक साॅस की बोतल लेंगे और उसमें आटे को डाल देंगे।
  • आप चाहे तो प्लास्टिक पेपर का कोण भी बना सकते हो।
  • जब तेल गर्म हो जाए तब हम उसमें जलेबी निकाल लेंगे।
  • आप ध्यान रखें कि अगर आपका तेल ज्यादा गर्म जो जाएगा तो जलेबी सही नहीं बनेगी, जलेबी तेल के साथ घूमने लगेगी और तेल अगर ज्यादा ठंडा होगा तो जलेबी तले में बैठ जाएगी।
  • इसलिए तेल को मीडियम रखें।
  • जैसे ही जलेबी कुरकुरी होगी हम उसे तुरंत चाशनी में निकाल लेंगे। जलेबी को कङाही में से निकालने के बाद बिल्कुुल भी इतंजार न करें क्योंकि अगर आपने जलेबी निकालने के सिर्फ 20-25 सैकंड बाद भी जलेबी चाशनी में डाली तो भी जलेबी चाशनी नहीं पिएगी।
  • ज्यादा समय जलेबी को कङाही से बाहर रखने से जलेबी चाशनी नहीं पकङती है।
  • इसी तरह हम सारी जलेबियाँ निकाल लेंगे।

जलेबी को सर्व कैसे करें – Jalebi Recipe in Hindi

  • ·जलेबी को किसी प्लेट में निकालें।
  • जलेबी पर आप बारीक कटे बादाम और केसर डालें।
  • आप जलेबी को चाय या रबङी के साथ सर्व कर सकतें है।
  • इस रेसिपी को बनाना बहुत आसान है पर कुछ चीजों का ध्यान रखना होता है। हलवाई तो जलेबी में हाइड्रो डालते है पर घर पर हाइड्रो कई बार या तो होता नहीं है या फिर कुछ लोग इसे डालना पसंद नहीं करते है। इसलिए आप इस ENO वाली रेसिपी को ट्राई करें।
  • आप इस बात का भी ध्यान रखें कि जो कङाही आप इस्तेमाल कर रहे है वो पैन की तरह समतल होनी चाहिए उसमें गहराई नहीं होनी चाहिए। वरना जलेबी को लेवल नहीं मिलने के कारण वो गोल नहीं बन पाएगी।
  • आप रेसिपी में बेकिंग सोडा का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें क्योंकि इसकी वजह से जलेबी में कड़वापन आता है।
  • जलेबी बनाने के लिए आप कपङे का इस्तेमाल न करें। अगर आपको पहले जलेबी बनानी आती है तो आप बना सकते है। पर हलवाई के पास जो कपङा होता है वो विशेष तरीके से सिलकर बनाया जाता है। इससे जलेबी गोल बनती है।
  • आप कोई भी दूध की थैली या फिर घी की थैली को कोने से थोङा-सा काटकर उसे इस्तेमाल कर सकते है। वैसे साॅस की बोतल बेस्ट रहेगी क्योंकि इससे ना पेस्ट का बिखरे का डर होता है और न ही जलेबी या मोटी या पतली बनने का डर होता है। साॅस की बोतल में एक बार में बहुत सारा मिश्रण डाल सकते है। इसलिए बार-बार हमें हाथ मैदे के भी नहीं करने पङते है।

सूजी की जलेबी कैसे बनाते है (Suji Ki Jalebi Kaise Banate Hain)

suji jalebi

सूजी की जलेबी बनाने की सामग्री (Suji Ki Jalebi Banane Ki Samagri)

  • डेढ़ कप सूजी
  • आधा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • एक चौथाई चम्मच लाल रंग
  • आधा कप दही
  • 3 कप चीनी
  • आधा कप मैदा

सूजी की जलेबी बनाने की विधि (Suji Ki Jalebi Banane Ki Vidhi)

  • अगर आप इस रेसिपी की हर स्टेप को ध्यान से करेंगे तो आपकी जलेबी भी पहली बार में ही बिल्कुुल मार्केट जैसी बनेगी।
  • जलेबी बनाने के लिए हम सबसे पहले एक बर्तन लेंगे और उसमें सूजी डाल देंगे। हमें यहाँ बारीक सूजी का इस्तेमाल करना है अगर आपके पास बारीक सूजी नहीं है तो आप सूजी को मिक्सी जार में चलाकर उसे बारीक कर सकते है।
  • सूजी के अंदर हम मैदा और दही डाल देंगे। यहाँ खट्टा दही ही इस्तेमाल करें क्योंकि हलवाई जलेबी बनाने वाले पेस्ट को 17-18 घंटे तक पड़ा रहने देते है जिससे जलेबी का आटा खट्टा हो जाता है। अगर आपका दही खट्टा नहीं है तो आप इसे 2-3 घंटे के लिए किसी गर्मी वाली जगह पर रख दीजिए, दही अपने-आप खट्टा हो जाएगा और अगर गर्मी है तो आप इसे रसोई में ही छोड़ दीजिए।
  • इन सभी चीजों को अब अच्छी तरह मिक्स कर लेंगे। फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इसका पेस्ट तैयार कर लेंगे।
  • जलेबी का पेस्ट हमें ज्यादा पतला नहीं बनाना है वरना जलेबी तले में बैठने लगेगी। अब हम इसमें रंग डालकर इसे 20-25 मिनट तक आराम करने के लिए रख देंगे।
  • जब तक जलेबी का आटा आराम कर रहा है तब तक हम चाशनी बना लेंगे। चाशनी बनाने के लिए हम एक बर्तन लेंगे और उसमें चीनी डाल देंगे। चीनी के अंदर हम डेढ़ कप पानी डाल देंगे। पानी उसी कप से लेना है जिस कप से चीनी डाली है।

Jalebi Recipe in Hindi

  • जब चीनी पानी में पिघल जाएगी तब हम इसमें हरी इलायची डाल देंगे। जिससे चाशनी में अच्छा टेस्ट आ जाएगा। हम इसमें कुछ केसर धागे भी डाल देंगे। अगर
  • आपके पास उपलब्ध नहीं है तो आप ना डालें क्योंकि जलेबी बनाने वाले आटे के अंदर हमने रंग डाल दिया है।
  • हमें चाशनी तार की नहीं बनानी है। इसलिए जब चाशनी में एक उबाल जाएगा तब हम गैस को बंद कर देंगे।
  • 20 मिनट बाद सूजी फूल जाएगी। इसलिए हम इसमें थोङा सा पानी मिलाकर इसे फिर से मिक्स कर लेंगे। अब हम इसमें बेकिंग पाउडर डाल देंगे और मिक्स कर देंगे। बेकिंग पाउडर हमें तभी डालना है जब हम जलेबी को बनाने लगें।
  • अब हम जलेबी बनाने के लिए एक साॅस की बोतल लेंगे और उसके अंदर जलेबी का आटा डाल देंगे। आप चाहे तो यहाँ दूध की थैली भी इस्तेमाल कर सकते है।
  • अब हम एक पैन लेंगे और उसमें घी डाल देंगे। जब घी गर्म हो जाएगा तब हम इसमें जलेबी निकाल लेंगे। हमें जलेबी को सुनहरी होने तक पकाना है।
  • जब जलेबी हल्की ब्राउन हो जाएगी तब हम जलेबी को चाशनी में डाल देंगे। सूजी चाशनी बहुत जल्दी सोखती है इसलिए हम जलेबी को एक बार चाशनी में डूबोएंगे और फिर जल्दी से जलेबी को चाशनी से बाहर निकाल लेंगे।
  • इसी तरह हम सारी जलेबियाँ बना लेंगे।
  • इस रेसिपी को बनाना बहुत आसान है बस थोड़ी बहुत चीजों का ध्यान रखना है।

गेहूँ के आटे की जलेबी कैसे बनाते है (Gehun Ke Aate Ki Jalebi Kaise Banate Hain)

wheat jalebi

गेहूँ के आटे की जलेबी बनाने की सामग्री

  • 1 कप गेहूँ का आटा
  • 2 कटोरी गुड़
  • 1 कटोरी पानी
  • आधा चम्मच इलायची पाउडर
  • 1 ENO
  • डेढ़ चम्मच घी

गेहूँ के आटे की जलेबी बनाने की विधि (Gehun Ke Aate Ki Jalebi Banane Ki Vidhi)

  • सबसे पहले हम एक बर्तन लेंगे और उसमें गुड़ डाल देंगे। जिस कटोरी से हमने गुड़ ले रहे है उसी कटोरी से हम उसमें 1 कप पानी डाल देंगे। आप यहाँ गुड़ की जगह चीनी का इस्तेमाल भी कर सकते है।
  • गुड़ की चाशनी बनाने में समय लगता है इसलिए जब तक गुड़ पानी में पिघल रहा है तब तक हम जलेबी बनाना का मिश्रण तैयार कर लेंगे।
  • इसके लिए हम एक बर्तन लेंगे और उसमें गेहूँ का आटा डाल देंगे। आटे के अंदर हम ENO डाल देंगे। अब हम इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इसका पेस्ट बना लेंगे।
  • ध्यान रखें कि आटे में गुठलियाँ नहीं होनी चाहिए। इसके लिए हम आटे को हाथ से लगातार चलाते हुए फेंटगे। बीच में हम इसमें डेढ़ चम्मच घी भी डाल देंगे।
  • गुड़ की चाशनी हमें आधी तार की बनानी है। यानी जब चाशनी में एक उबाल आ जाएगा तो उबाल आने के 3-4 मिनट बाद गैस बंद कर देंगे।

How to Make Jalebi

  • गुड़ की चाशनी में बिना रंग ही बहुत सुंदर रंग आ जाएगा। अब हम गुड़ की चाशनी को छान लेंगे क्योंकि गुड़ गन्ने से बनाया जाता है उसमें लकड़ियाँ भी होती है।
  • चाशनी को छानने के बाद हम इसमें इलायची पाउडर भी डाल देंगे। इससे चाशनी में सुंदर खूश्बू आने लग जाएगी।
  • अब हम पैन लेंगे और उसमें तेल डालकर उसे गर्म होने के लिए रख देंगे। जब तक तेल गर्म हो रहा है तब तक हम एक साॅस की बोतल लेंगे और उसमें जलेबी का आटा डाल देंगे।
  • जब तेल गर्म हो जाएगा तब हम पैन में जलेबियाँ बना लेंगे। जब जलेबी हल्की ब्राउन हो जाएगी तब हम इसे चाशनी में डाल देंगे और जलेबी को चाशनी में 5-6 सैकण्ड रखने के बाद जलेबी को चाशनी से बाहर निकाल लेंगे।
  • इसी तरह हम सारी जलेबियाँ बना लेंगे।
  • इस रेसिपी को बनाने के लिए हमें बाजार से कुछ भी लाने के जरूरत नहीं है क्योंकि ये सभी सामान घर पर होते ही है। तो आप इनमें से कोई भी रेसिपी ट्राई कर सकते है।

जलेबी बनाते समय ये गलतिया न करें – Esay Jalebi Recipe

  • जलेबी को कम समय तक चाशनी में रखें क्योंकि जलेबी में ज्यादा चाशनी भरने से जलेबी का कुरकुरापन खत्म हो जाता है और मुलायम हो जाती है।
  • कई बार जलेबी को कुछ घंटों तक रखने के बाद उस पर चीनी जम जाती है ये इसलिए होता है क्योंकि आपकी चाशनी गाढ़ी होती है। इससे बचने के लिए आप
  • चाशनी बनाते समय नींबू का रस या नींबू का कुछ टुकङे चाशनी में डाल सकते है। इससे चाशनी कभी नहीं जमेगी।
  • जलेबी बनाने का आटा ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए क्योंकि अगर ऐसा होगा तो मिश्रण बोतल से जल्दी-जल्दी निकलेगा जिससे जलेबी की कोई शेप नहीं बनेगी।
  • अगर आपके जलेबी के आटे के अंदर कुछ ज्यादा ही गाढ़ापन है या उसमें गुठलियाँ है तो उसी मिश्रण से जलेबी बनाने से जलेबी बिल्कुल गोल और सुंदर तो बनेगी पर वो जलेबी चाशनी बिल्कुल भी नहीं सोखेगी और बिल्कुल चपटी हो जाएगी।
  • अगर कड़ाही का तेल अच्छी तरह गर्म नहीं होगा तो भी जलेबी बिल्कुल रबड़ जैसे बनेगी।

ये भी पढ़ें

पोहा कैसे बनाएं

नमकीन चना दाल कैसे बनाएं

राजमा कैसे बनाएं

बिस्कुट केक कैसे बनाएं

नमकीन मूंग दाल कैसे बनाएं

चना दाल कैसे बनाएं सारी मिठाईयाँ

Tweet
Share
Share
Pin
0 Shares
Previous Post
Next Post

More Recipes

  • राजमा कैसे बनाएं – Rajma Recipe in Hindi || आसान रेसिपी

    राजमा कैसे बनाएं – Rajma Recipe in Hindi || आसान रेसिपी

  • मलाई कोफ्ता बनाने की विधि – Malai Kofta Recipe in Hindi

    मलाई कोफ्ता बनाने की विधि – Malai Kofta Recipe in Hindi

  • Mango Juice – आम का जूस बनाने की विधि

    Mango Juice – आम का जूस बनाने की विधि

  • करेले का जूस बनाने की विधि – Karele Ka Juice Recipe in Hindi

    करेले का जूस बनाने की विधि – Karele Ka Juice Recipe in Hindi

  • कलाकन्द कैसे बनाएं – Kalakand Recipe in Hindi

    कलाकन्द कैसे बनाएं – Kalakand Recipe in Hindi

  • 15+ Maggi Recipe in Hindi – मैगी बनाने की विधि

    15+ Maggi Recipe in Hindi – मैगी बनाने की विधि

Primary Sidebar

Search Recipe

Like Our FaceBook Page

Cooking Pitara Facebook Page

New Recipe

  • सोयाबीन चिली बनाने की विधि – Soyabean Chilli Recipe in Hindi
  • स्वीट काॅर्न बनाने की विधि – Sweet Corn Recipe in Hindi – 5 तरीके
  • पास्ता बनाने की विधि – Pasta Recipe in Hindi
  • 15+ Maggi Recipe in Hindi – मैगी बनाने की विधि
  • आम पन्ना बनाने की विधि – Aam Panna Recipe in Hindi

Recipe List

  • Cake
  • Chocolate
  • Health
  • Ice Cream
  • Juice
  • Milkshake
  • Snacks
  • Uncategorized
  • अचार
  • चटनी
  • चाय-कॉफी
  • नमकीन
  • नाश्ता
  • बर्फी
  • मसाला
  • मिठाई
  • रोटी-परांठा
  • लस्सी
  • व्रत और त्योहार
  • सब्जी-दाल
  • सूप

Footer

मिठाई

गुलाब जामुन बनाने की विधि
गोंद का हलवा बनाने की विधि
मालपुआ बनाने की विधि
घेवर बनाने की विधि
बालूशाही बनाने की विधि
जलेबी बनाने की विधि
काजू कतली बनाने की विधि
गाजर का हलवा बनाने की विधि
रसगुल्ले बनाने की विधि
बेसन के लड्डू बनाने की विधि

नमकीन

मोमोज बनाने की विधि
पनीर टिक्का बनाने की विधि
पास्ता पिज्जा बनाने की विधि
गोलगप्पे बनाने की विधि
कटलेट बनाने की विधि
ब्रेड रोल बनाने की विधि
मंचूरियन बनाने की विधि
दही वड़ा बनाने की विधि
चिली पोटैटो बनाने की विधि
हक्का नूडल्स  बनाने की विधि

जूस

करेले का जूस बनाने की विधि
आंवला जूस बनाने की विधि
टमाटर का जूस बनाने की विधि
गाजर का जूस बनाने की विधि
आम का जूस बनाने की विधि
पपीते का जूस बनाने की विधि
एलोवेरा जूस बनाने की विधि
संतरे का जूस बनाने की विधि
सेब का जूस बनाने की विधि
अनार का जूस बनाने की विधि
Copyright ©2021 Cooking Pitara Sitemap Disclaimer Privacy Policy About Us Contact Us