• Home
  • Sweets
  • Fruit Juice
  • Ice Cream
  • About Us
  • Recipes
  • Contact us
  • Health

Cooking Pitara

  • Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • Sweets
  • Fruit Juice
  • Ice Cream
  • About Us
  • Recipes
  • Contact us
  • Health

दही वड़ा बनाने की विधि – Dahi Vada Recipe in Hindi

Author: Sapna Ghorela | On:25th Apr, 2022| Comments:

Tweet
Share
Share
Pin
0 Shares

बच्चों को नमकीन खाने का बहुत शौक होता है पर ज्यादा ऑयली फूड खाना भी उनके लिए सही नहीं है। दही वड़े ज्यादा ऑयली नहीं होते है क्योंकि इन्हें बनाने के लिए बाद हम इसे पानी में भिगोकर इसका ऑयल निकाल देते है। इसलिए ये बच्चों के लिए बिल्कुल सही है। इसलिए आज की इस पोस्ट में हम आपके साथ दही वड़ा बनाने की रेसिपी (Dahi Vada Recipe in Hindi) शेयर कर रहे है। इस रेसिपी से दही वड़े बिल्कुल बाजार से जैसे ही बनेंगे, वो भी घर में। आप इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें। आप इसे कोई भी त्यौहार पर बना सकते हो और मेहमान को सर्व कर सकते हो। तो चलिए स्वादिष्ट दही वड़े बनाना शुरू करते है-

dahi Vada Recipe

दही वड़ा कैसे बनाते है – Dahi Vada Kaise Banate Hain

Contents

  • 1 दही वड़ा कैसे बनाते है – Dahi Vada Kaise Banate Hain
    • 1.1 दही वड़ा बनाने की सामग्री
    • 1.2 दही वड़ा बनाने की विधि – Dahi Vada Banane Ki Vidhi
      • 1.2.1 ये भी पढ़े – Dahi Vada Recipe in Hindi

dahi vada recipe step by step

दही वड़ा बनाने की सामग्री

  • डेढ़ कप उड़द दाल
  • हरी चटनी
  • इमली की चटनी
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 हरी मिर्च
  • दही
  • तलने के लिए तेल

दही वड़ा बनाने की विधि – Dahi Vada Banane Ki Vidhi

dahi bara1. सबसे पहले हम एक बर्तन लेंगे और उसमें उड़द दाल को भिगो देंगे। हमें दाल को 6 घंटे के लिए भिगोना है।
2. हम यहाँ बिना छिलके वाली उड़द दाल इस्तेमाल करेंगे। अगर आपके पास छिलके वाली है तो आप वो भी इस्तेमाल कर सकते है। जब दाल भीग जाए तब आप उसे हाथों से मसलकर उसके छिलके उतार लें और 5-6 बार धो लें।

 

 

 

dahi bade1. दाल को 6 घंटे भिगोने के बाद हम दाल को एक छलनी में निकाल लेंगे और उसका सारा पानी निकाल देंगे। अगर दाल में पानी नहीं होगा तो वड़े ज्यादा स्पंजी बनेंगे।
2. फिर हम दाल को 2-3 बार साफ पानी से धो लेंगे और फिर उसे मिक्सी जार में डाल देंगे।
3. ध्यान रखें हमें दाल को पीसने में भी पानी का इस्तेमाल नहीं करना है। दाल के साथ ही हम इसमें अदरक का एक टुकड़ा और हरी मिर्च भी डाल देंगे। अगर आप चाहें तो इसे स्कीप भी कर सकते है या फिर इसकी जगह पर किशमिश और काजू का इस्तेमाल भी कर सकती है।

 

dahi vada kaise banta hai1. इससे वड़े भी एक्सट्रा क्रिस्पी टेस्ट आएगा। अब हम दाल को पीस लेंगे। दाल न ज्यादा दरदरा पीसना है और न ज्यादा महीन पीसना है। दाल का बेटर बिल्कुल विपिंग क्रीम की तरह हो जाना चाहिए।
2. अगर आप बिना पानी डालें दाल नहीं पीस रही है तो आप इसमें 2 चम्मच पानी डाल लें और फिर पीस लें। दाल आसानी से पीस जाएगी।
3. अब हम इस एक बर्तन में निकाल लेंगे और इसे हाथ से फेंटना शुरू कर देंगे। इसे हमें 10 मिनट तक फेंटना है ताकि बेटर में हवा चली जाए और वड़े स्पंजी बने।
4. अगर आपके बेटर में आपको पानी ज्यादा लग रहा है तो आप इसमें 2 चम्मच बेसन डाल लें। बेसन दाल का सारा पानी सोख लेगा और वड़े में भी बेसन का बढ़िया टेस्ट आएगा।
5.  10 मिनट फेंटने के बाद हम इसमें आधा चम्मच नमक डाल देंगे और मिक्स कर देंगे।

dahi bada kaise banta hai1. अब हम एक कड़ाही लेंगे और उसमें तेल गर्म होने के लिए रख देंगे। जब तेल गर्म हो जाएगा तब हम वड़े तलना शुरू करेंगे।
2. इसके लिए हम एक कटोरी में पानी ले लेंगे और उसमें अपना हाथ गीला कर लेंगे। फिर दाल के बेटर में से छोटी-छोटी लोईयां लेंगे और उसे कड़ाही में डाल देंगे।
3. वड़े को तलते समय गैस को मीडियम रखना है क्योंकि अगर गैस का फ्लैम कम होगा तो वड़े तेल पी लेंगे और अगर फ्लैम हाई होगा तो वड़े बाहर से पक जाएंगे और अंदर से कच्चे रह जाएंगे।
4. जब वड़े गोल्डन ब्राउन हो जाएंगे तब हम इन्हें तेल से निकाल कर प्लेट में रख लेंगे। इसी तरह हम सारे वड़े तल लेंगे। डेढ़ कप दाल में 25-30 वड़े आराम से बन जाएंगे अगर आप वड़ों का साइज मीडियम रखेंगे।

dahi vada banane ki recipe1. अब हम एक बर्तन लेंगे और उसमें पानी डाल लेंगे। हमें यहाँ थोड़ा गुनगुना पानी इस्तेमाल करना है। आप चाहें तो आप इस पानी में आधा चम्मच हींग भी डाल सकते है इससे दही वड़े में अच्छा टेस्ट आएगा।
2. अब हम इस पानी में वड़े डाल देंगे और हमें हाथ से वड़ों का पानी में डूबो देंगे। इन वड़ों को हम 10 मिनट तक पानी में रखेंगे।जब तक वड़े आराम कर रहे है तब तक हम दही बना लेंगे। इसके लिए हम एक बर्तन लेंगे और उसमें दही डाल देंगे। दही को हम जार से अच्छे से फेंट लेंगे।
3. दही को फेंटने के बाद हम इसमें पीसी हुई चीनी डाल देंगे। चीनी आप अपने दही के अनुसार डाल दीजिए। अगर दही खट्टा है तो चीनी ज्यादा लगेगी।
4. एक बार में थोड़ी चीनी डालकर आप दही को टेस्ट कर लें। अगर आपको चीनी कम लगे तो इसमें चीनी और डाल लें। हमारा दही बिल्कुल तैयार है।

recipe of dahi vada1. वड़ों को भिगते हुए 10 मिनट हो गए है। वड़े पहले से दुगुने बड़े भी हो गए है। अब हम एक वड़ा हाथ में लेंगे और दोनों हाथों से उसे निचोड़कर उसका पानी बाहर निकाल देंगे।
2. इसी तरह हम सारे वड़ों में से पानी निकाल देंगे और प्लेट में निकाल लेंगे। अब हमारे दही वड़े सर्व करने के लिए बिल्कुुल तैयार है।
3.हम एक प्लेट लेंगे और उसमें तीन वड़े रख देंगे। वड़ों के ऊपर दही डाल देंगे। दही वड़ों में इमली की चटनी और हरी चटनी बहुत अच्छी लगती है इसलिए हम आधा-आधा चम्मच चटनियाँ भी इसके ऊपर डाल देंगे।

 

dahi vada ki recipe1. दही वड़े में बढ़िया टेस्ट लाने के लिए हम इसमें चुटकीभर काला नमक डाल देंगे और क्रिस्पी टेस्ट लाने के लिए इसके ऊपर नमकीन भुजिया भी डाल देंगे।
2. अगर आपको दही वड़े एक घंटे बाद सर्व करने है तो आप वड़ों को दही के अंदर डालकर छोड़ दें। इससे वड़ों के अंदर दही चला जाएगा और उसका स्वाद भी दुगुना हो जाएगा।
3. हलवाई लोग भी वड़ों को हमेशा दही में डूबोकर रखते है ताकि वड़े मुलायम और टेस्टी बन सके।
4. हमारे लाजवाब दही वड़ा बिल्कुल तैयार है। आप इसे घर में बनाएं और अपनों को खिलाएं।

Dahi Vada Recipe in Hindi

ये भी पढ़े – Dahi Vada Recipe in Hindi

पनीर बटर मसाला कैसे बनाते है

दाल मखनी कैसे बनाते है

पास्ता पिज्जा कैसे बनाएँ

पिज्जा कैसे बनाएं 

गाजर का हलवा बनाने की विधि

स्वादिष्ट जलेबी कैसे बनाएं

संतरे का जूस कैसे बनाएं

Tweet
Share
Share
Pin
0 Shares
Previous Post
Next Post

More Recipes

  • नान बनाने की विधि – Naan Recipe in Hindi

    नान बनाने की विधि – Naan Recipe in Hindi

  • उपमा कैसे बनाएं – Upma Recipe in Hindi

    उपमा कैसे बनाएं – Upma Recipe in Hindi

  • मालपुआ बनाने की विधि – Malpua Recipe in Hindi

    मालपुआ बनाने की विधि – Malpua Recipe in Hindi

  • अप्पम बनाने की विधि – Appam Recipe in Hindi

    अप्पम बनाने की विधि – Appam Recipe in Hindi

  • Shahi Paneer Recipe in Hindi – शाही पनीर कैसे बनाएं

    Shahi Paneer Recipe in Hindi – शाही पनीर कैसे बनाएं

  • Dal Recipe – चना दाल कैसे बनाएं || आसान तरीका

    Dal Recipe – चना दाल कैसे बनाएं || आसान तरीका

Primary Sidebar

Search Recipe

Like Our FaceBook Page

Cooking Pitara Facebook Page

New Recipe

  • नींबू पानी बनाने की वि​धि – Nimbu Pani Recipe in Hindi
  • शाही टुकड़ा बनाने की विधि – Shahi Tukda Recipe in Hindi
  • नानखटाई बनाने की विधि – Nankhatai Recipe in Hindi
  • अरबी की सब्जी बनाने की विधि – Arbi ki Sabji Recipe in Hindi
  • टिंडे की सब्जी बनाने की विधि – Tinde Ki Sabji Recipe in Hindi

Recipe List

  • Cake
  • Chocolate
  • Health
  • Ice Cream
  • Juice
  • Milkshake
  • Snacks
  • Uncategorized
  • चटनी
  • चाय-कॉफी
  • नमकीन
  • नाश्ता
  • बर्फी
  • मसाला
  • मिठाई
  • रोटी-परांठा
  • लस्सी
  • व्रत और त्योहार
  • सब्जी-दाल
  • सूप

Footer

मिठाई

गुलाब जामुन बनाने की विधि
गोंद का हलवा बनाने की विधि
मालपुआ बनाने की विधि
घेवर बनाने की विधि
बालूशाही बनाने की विधि
जलेबी बनाने की विधि
काजू कतली बनाने की विधि
गाजर का हलवा बनाने की विधि
रसगुल्ले बनाने की विधि
बेसन के लड्डू बनाने की विधि

नमकीन

मोमोज बनाने की विधि
पनीर टिक्का बनाने की विधि
पास्ता पिज्जा बनाने की विधि
गोलगप्पे बनाने की विधि
कटलेट बनाने की विधि
ब्रेड रोल बनाने की विधि
मंचूरियन बनाने की विधि
दही वड़ा बनाने की विधि
चिली पोटैटो बनाने की विधि
हक्का नूडल्स  बनाने की विधि

जूस

करेले का जूस बनाने की विधि
आंवला जूस बनाने की विधि
टमाटर का जूस बनाने की विधि
गाजर का जूस बनाने की विधि
आम का जूस बनाने की विधि
पपीते का जूस बनाने की विधि
एलोवेरा जूस बनाने की विधि
संतरे का जूस बनाने की विधि
सेब का जूस बनाने की विधि
अनार का जूस बनाने की विधि
Copyright ©2021 Cooking Pitara Sitemap Disclaimer Privacy Policy About Us Contact Us