• Home
  • Sweets
  • Fruit Juice
  • Ice Cream
  • About Us
  • Recipes
  • Contact us
  • Health

Cooking Pitara

  • Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • Sweets
  • Fruit Juice
  • Ice Cream
  • About Us
  • Recipes
  • Contact us
  • Health

मोमोज बनाने की विधि – Momos Recipe in Hindi

Author: Sapna Ghorela | On:15th Jun, 2021| Comments:

Tweet
Share
Share
Pin
0 Shares

बाजार जैसा मोमोज घर पर बनाना हो गया है बिल्कुल आसान। आज की इस पोस्ट हम आपके साथ मोमोज बनाने की रेसिपी (Momos Recipe in Hindi) शेयर कर रहे है। आप इस रेसिपी से आसानी से मोमोज(Momos) बना सकते है। इस पोस्ट में मोमोज की चटनी बनाने की रेसिपी(momos chutney recipe in hindi) भी दी गई है। यह बिल्कुल गाढ़ी और स्वादिष्ट है। साथ ही हम इस रेसिपी में फ्राई मोमोज बनाने की रेसिपी (Fried Momos Recipe) भी दे रहे है। आप इन दोनों रेसिपी को जरूर ट्राई करें-

Momos Recipe in Hindi

मोमोज कैसे बनाते है (Momos Kaise Banate Hain)

Contents

  • 1 मोमोज कैसे बनाते है (Momos Kaise Banate Hain)
    • 1.1 मोमोज बनाने की सामग्री(Momos banane ki Samagri)
    • 1.2 मोमोज के लिए चटनी बनाने की सामग्री
    • 1.3 मोमोज बनाने की विधि – Veg Momos Recipe in Hindi
    • 1.4 Veg Momos Recipe
    • 1.5 चटनी बनाने की विधि – Momos Chutney Recipe in Hindi
    • 1.6 Veg Fried Momos Recipe in Hindi
    • 1.7 फ्राई मोमोज कैसे बनाते है (Fried Momos Kaise Banate Hain)
    • 1.8 फ्राई मोमोज बनाने की सामग्री (Fried Momos Banane Ki Samagri)
    • 1.9 फ्राई मोमोज बनाने की विधि (Fried Momos Banane ki Vidhi)
      • 1.9.1 ये भी पढ़े
Momos Recipe
Momos Recipe

मोमोज बनाने की सामग्री(Momos banane ki Samagri)

  • 1 कप मैदा
  • 2 बङे चम्मच तेल
  • स्वादानुसार नमक
  • आधी पत्तागोभी कदूकस की हुई
  • 2 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1 प्याज बारीक कटा हुआ
  • आधा गाजर कदूकस की हुई
  • बारीक कटी हुई 4 लहसुन की कलियाँ
  • एक तिहाई चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 2 चम्मच सोया साॅस

मोमोज के लिए चटनी बनाने की सामग्री

  • 14 साबुत सूखी लाल मिर्च
  • 3 टमाटर
  • 4-5 चम्मच तेल
  • 5-6 कलियाँ बारीक कटे हुए लहसून
  • 1 इंच बारीक कटी हुई अदरक
  • 1 चम्मच सोया साॅस
  • आधा चम्मच नमक
  • आधा चम्मच चीनी

मोमोज बनाने की विधि – Veg Momos Recipe in Hindi

  • सबसे पहले हम एक बर्तन लेंगे और उसमें एक कप मैदा, आधा चम्मच नमक और दो बङे चम्मच तेल डाल देंगे।
  • इन सभी चीजों को डालने के बाद हम इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करेंगे।
  • मिक्स करने के बाद हम इसमें थोङा-थोङा पानी डालकर मैदे को गूंथ लेंगे।
  • ध्यान रखें आटे को ज्यादा मुलायम न गूंथे क्योंकि मुलायम आटे से मोमोज को पकाने में परेशानी होती है। आटे को थोङा सख्त ही गूंथे।
  • फिर हम गूंथे हुए आटे पर थोङा तेल लगाकर इसे 30 मिनट तक ढककर रख देंगे।
  • इससे आटा मुलायम और चिकना हो जाता है।
  • जब तक आटा चिकना होता है तब तक हम मोमोज में भरने के लिए मसाला बना लेंगे।
  • इसके लिए हम कङाही लेगें और उसमें 2 बङे चम्मच तेल डाल लेंगे।
  • जब तेल गर्म हो जाएगा तब हम इसमें लहसून और हरी मिर्च डाल देंगे।
  • लहसून और हरी मिर्च जब थोङे-थोङे भून जाए तब हम इसमें प्याज डाल देंगे।
  • प्याज को आधी मिनट तक भूनने के बाद हम इसमें गाजर और पत्तागोभी डाल देंगे।
  • मोमोज में किसी भी सब्जी को ज्यादा नहीं पकाना होता है इसलिए हम इसे कम पकाएंगे।
  • गाजर व पत्तागोभी डालने के बाद हम इसे आधी मिनट पकाएंगे और गैस बंद कर देंगे।
  • जब मसाला बिल्कुल ठंडा हो जाए तब हम इसमें स्वादानुसार नमक, काली मिर्च पाउडर और सोया साॅस डाल देंगे।

Veg Momos Recipe

  • ध्यान रखें नमक ज्यादा न डाले क्योंकि हमने आटे में भी नमक डाला था और सोया साॅस में भी नमक होता है।
  • फिर हम इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर देंगे।
  • मिक्स करने के बाद हम इसे एक बर्तन में निकाल लेंगे।
  • अब हम एक कूकर लेंगे और उसमें 1 लीटर पानी डाल देंगे और उबलने के लिए रख देंगे। कूकर के ऊपर हम एक प्लेट रख देंगे।
  • आप कूकर की जगह कङाही भी इस्तेमाल कर सकते है।
  • जब तक पानी उबलता है तब तक हम मोमोज बना लेते है।
  • इसके लिए एक गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोईयाँ तोङेंगे और उसे गोल कर लेंगे।
  • फिर हम एक लोई लेंगे और उसके ऊपर थोङा सूखा मैदा लगा लोई को बेल लेंगे।
  • लोई को हम छोटी पूरी के साइज को बेल लेंगे। बेलने के बाद हम इसके बीच में डेढ़ चम्मच मसाला रख लेंगे।
  • मसाला रखने के बाद हम बेली हुई लोई के चारों और हाथ से थोङा पानी लगा लेंगे और मोमोज को चारों और से चिपका लेंगे।
  • इसी तरह हम सारे मोमोज बना लेंगे।
  • सारे मोमोज बनाने के बाद हम एक बर्तन लेंगे जिसमें बङे-बङे छेद हो उसमें तेल लगा देंगे।
  • तेल लगाने के बाद हम सारे मोमोज उसमें रख देंगे।
  • अगर आपने छोटे मोमोज बनाये है तो मामोज ज्यादा बनेंगे तब आप एक बार में आधे मोमोज पकाएं और दूसरी बार में बाकी बचे मोमोज पका लें।
  • ध्यान रखें एक मोमोज के ऊपर दूसरा मोमोज नहीं आना चाहिए।
  • मोमोज रखें हुए बर्तन को हम कूकर के ऊपर रख देंगे और मोमोज वाले बर्तन पर प्लेट रख देंगे।
  • हमें इन्हें लगभग 12-13 मिनट तक पकाना है।
  • 12-13 मिनट बाद हम मोमोज के ऊपर से प्लेट हटा देंगे और मोमोज को बर्तन से निकाल लेंगे।
  • मोमोज को आप गर्मा-गर्म सर्व करें।

चटनी बनाने की विधि – Momos Chutney Recipe in Hindi

  • सबसे पहले में हम एक बर्तन में एक गिलास पानी डाल देंगे और इसे उबाल लेंगे।
  • जब पानी उबल जाएगा तब हम इसमें साबुत सुखी लाल मिर्च डाल देंगे।
  • हम इसे 2 मिनट तक पानी में उबालेंगे।
  • जब तक मिर्च उबलती है तब तक हम 3 टमाटर लेंगे और उन्हें बीच से लम्बा काट लेंगे।
  • जब मिर्ची को उबलते हुए 2 मिनट हो जाए तब हम इसमें कटे हो टमाटर भी डाल देंगे।
  • टमाटर और मिर्च को 5 मिनट तक और उबालेंगे।
  • 5 मिनट बाद हम टमाटर और मिर्च को पानी में से निकाल लेंगे।
  • टमाटर और मिर्च को निकालने के बाद हम टमाटर के ऊपर से टमाटर की स्किन या परत निकाल देंगे।
  • छिलके उतारने के बाद हम टमाटर और लाल मिर्च को ब्लेंडर में डाल कर ब्लेंड कर देंगे।
  • फिर हम एक छोटी कङाही या पेन लेंगे और उसें 4-5 चम्मच तेल डाल देंगे।
  • जब तेल गर्म हो जाए तब हम इसमें बारीक कटी हुई लहसुन की कलियाँ डाल देंगे।
  • लहसून डालने के बाद हम इसमें बारीक कटी हुई अदरक डाल देंगे।
  • अदरक और लहसून को अच्छे से पकाने के बाद हम इसमें सोया साॅस और टमाटर और लाल मिर्च का पेस्ट डाल देंगे।
  • इन सभी चीजों को मिक्स करने के बाद हम इसे 2-3 मिनट तक पकाएंगे।
  • 2-3 मिनट बाद हम इसमें आधा चम्मच नमक और आधा चम्मच चीनी डाल देंगे।
  • इन सभी चीजों को मिक्स करने के बाद हम इसे 1 मिनट तक और पकाएंगे।
  • 1 मिनट बाद हम मोमोज चटनी बिल्कुल तैयार है।

Veg Fried Momos Recipe in Hindi

फ्राई मोमोज कैसे बनाते है (Fried Momos Kaise Banate Hain)

fried momos
fried momos

फ्राई मोमोज बनाने की सामग्री (Fried Momos Banane Ki Samagri)

  • डेढ़ कप मैदा
  • आधा चम्मच नमक
  • दो चम्मच तेल
  • आधा पत्ता गोभी
  • 2 प्याज
  • आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • अदरक का पेस्ट
  • 2 चम्मच बटर

फ्राई मोमोज बनाने की विधि (Fried Momos Banane ki Vidhi)

  • सबसे पहले हम एक बर्तन लेंगे और उसमें मैदा डाल देंगे। मैदा के अंदर हम नमक और तेल डालकर इसे मिक्स कर देंगे। अब हम इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इसे गूंथ लेंगे।
  • अगर आप तेल की जगह देशी घी इस्तेमाल करते है तो मोमोज ज्यादा क्रिस्पी बनेंगे। पर आप यहाँ वनस्पति घी बिल्कुल भी इस्तेमाल न करें।
  • मोमोज का आटा ज्यादा नरम नहीं होना चाहिए क्योंकि आटा ज्यादा नरम होगा तो बेलन में दिक्कत आएगी। आटा थोड़ा कङा होना चाहिए कि आप आसानी से बेल सको।
  • अब हम इस आटे को आराम करने के लिए 15 मिनट तक ढककर रख देंगे। जब तक आटा आराम कर रहा है तब तक हम मोमोज के अंदर का मसाल बना लेंगे। इसके लिए हम सभी सब्जियों को बारीक-बारीक काट लेंगे।
  • मसाला बनाने के लिए हम एक कड़ाही लेंगे और उसमें पत्ता गोभी डाल देंगे। क्योंकि पत्ता गोभी में पानी ज्यादा होता है। पत्ता गोभी के साथ हम इसमें प्याज भी डाल देंगे क्योंकि पत्ता गोभी कोई टेस्ट नहीं होता है और प्याज का टेस्ट पत्ता गोभी के अंदर चला जाएगा।
  • प्याज के साथ ही हम इसमें आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, अदरक का पेस्ट और एक चौथाई चम्मच नमक भी डाल देंगे।
  • अब हम इसे लगातार चलाते हुए 2-3 मिनट तक पकाएंगे। 2-3 मिनट बाद हम इसमें बटर डाल देंगे। बटर डालने के बाद हम इसे 2 मिनट तक और पकाएंगे। अगर आपकी पत्ता गोभी में पानी ज्यादा है तो आप मसाले को थोङी देर और पका लेना।
  • मसाले को पकाने के बाद हम इसे एक प्लेट में निकाल लेंगे जिससे मसाला ठंडा हो जाएगा। जब तक मसाला ठंडा हो रहा है तब तक हम आटे को तैयार कर लेते है।
  • आटा आराम करके थोड़ा मुलायम हो गया है। अब हम आटे की छोटी-छोटी लोईयाँ तोड़ लेंगे और फिर चकला लेंगे और उसके ऊपर थोङा तेल लगा लेंगे। तेल लगाने के बाद हम इसपर एक लोई रखेंगे और फिर उसे बेल लेंगे।
  • हम इसे जितना ज्यादा पतला बेलेंगे ये उतना ज्यादा क्रिस्पी बनेगा। आटे को बेलने के बाद हम इसके बीच एक चम्मच मसाला रखेंगे और फिर मोमोज को बंद कर देंगे। मोमोज को बंद करने के लिए जैसे साड़ी को फोल्ड किया जाता है उसी प्रकार मोमोज को फोल्ड करना है।
  • इसी तरह हम सारी मोमोज बना लेंगे। हम फ्राई मोमोज बना रहे हे इसलिए हम एक कङाही लेंगे और उसमें तेल गर्म करेंगे। जब तेल गर्म हो जाएगा तब हम इसमें मोमोज डाल देंगे।
  • हम इन्हें तब तक पकाएंगे जब तक यह गोल्डन ब्राउन न हो जाए। इन्हें फ्राई करने में 5 मिनट लगेंगे। इसी तरह हम सारे मोमोज फ्राई कर लेंगे।
  • हमारे फ्राई मोमोज बिल्कुल तैयार है।
momos banane ka tarika
Momos Banane Ka Tarika

Momo Recipe

ये भी पढ़े

ब्रेड का हलवा कैसे बनाएं

भटूरे कैसे बनाएं

पास्ता पिज्जा कैसे बनाएँ

पिज्जा कैसे बनाएं 

गाजर का हलवा बनाने की विधि

स्वादिष्ट जलेबी कैसे बनाएं

संतरे का जूस कैसे बनाएं

Tweet
Share
Share
Pin
0 Shares
Previous Post
Next Post

More Recipes

  • दम आलू बनाने की विधि – Dum Aloo Recipe in Hindi

    दम आलू बनाने की विधि – Dum Aloo Recipe in Hindi

  • खुबानी क्या है – Apricot in Hindi

    खुबानी क्या है – Apricot in Hindi

  • सोया बड़ी बनाने की विधि – Soya Chunks Recipe in Hindi

    सोया बड़ी बनाने की विधि – Soya Chunks Recipe in Hindi

  • Chocolate Ice Cream – चाॅकलेट आइसक्रीम कैसे बनाएं

    Chocolate Ice Cream – चाॅकलेट आइसक्रीम कैसे बनाएं

  • फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि – French Fries Recipe in Hindi

    फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि – French Fries Recipe in Hindi

  • पुलाव बनाने की विधि – Veg Pulao Recipe in Hindi

    पुलाव बनाने की विधि – Veg Pulao Recipe in Hindi

Primary Sidebar

Search Recipe

Like Our FaceBook Page

Cooking Pitara Facebook Page

New Recipe

  • मूंगफली गजक बनाने की विधि – Mungfali Gajak Recipe in Hindi
  • तिल गजक बनाने की विधि – Til Gajak Recipe in Hindi
  • मेथी के परांठे बनाने की विधि – Methi ke Parathe Recipe in Hindi
  • तिल गुड़ के लड्डू बनाने की विधि – Til Gud ke Laddu Recipe in Hindi
  • आम का अचार बनाने की विधि – Aam ka Achar Banane ki Vidhi

Recipe List

  • Cake
  • Chocolate
  • Health
  • Ice Cream
  • Juice
  • Milkshake
  • Snacks
  • Uncategorized
  • अचार
  • चटनी
  • चाय-कॉफी
  • नमकीन
  • नाश्ता
  • बर्फी
  • मसाला
  • मिठाई
  • रोटी-परांठा
  • लस्सी
  • व्रत और त्योहार
  • सब्जी-दाल
  • सूप

Footer

मिठाई

गुलाब जामुन बनाने की विधि
गोंद का हलवा बनाने की विधि
मालपुआ बनाने की विधि
घेवर बनाने की विधि
बालूशाही बनाने की विधि
जलेबी बनाने की विधि
काजू कतली बनाने की विधि
गाजर का हलवा बनाने की विधि
रसगुल्ले बनाने की विधि
बेसन के लड्डू बनाने की विधि

नमकीन

मोमोज बनाने की विधि
पनीर टिक्का बनाने की विधि
पास्ता पिज्जा बनाने की विधि
गोलगप्पे बनाने की विधि
कटलेट बनाने की विधि
ब्रेड रोल बनाने की विधि
मंचूरियन बनाने की विधि
दही वड़ा बनाने की विधि
चिली पोटैटो बनाने की विधि
हक्का नूडल्स  बनाने की विधि

जूस

करेले का जूस बनाने की विधि
आंवला जूस बनाने की विधि
टमाटर का जूस बनाने की विधि
गाजर का जूस बनाने की विधि
आम का जूस बनाने की विधि
पपीते का जूस बनाने की विधि
एलोवेरा जूस बनाने की विधि
संतरे का जूस बनाने की विधि
सेब का जूस बनाने की विधि
अनार का जूस बनाने की विधि
Copyright ©2021 Cooking Pitara Sitemap Disclaimer Privacy Policy About Us Contact Us