फ्रेंड्स बूंदी खाना तो सबको पसंद होता है। इसलिए आज की इस पोस्ट में हम आपके साथ बूंदी बनाने की रेसिपी (Boondi Recipe) शेयर कर रहे है। यह बूँदी इतनी रसीली और लाजवाब बनती है कि कोई भी इसे देख ले तो मुंह में पानी आ जाता है। आप इसे आसान से बना सकते है। तो आप इसे जरूर ट्राई करें।
बूंदी कैसे बनाएं (Sweet Boondi Recipe)
Contents
बूंदी (Boondi) बनाने की सामग्री
- 1 कप बेसन
- आधा कप पानी
- 2 कप तेल
- 1 छोटा चम्मच लाल रंग
- चुटकीभर बेकिग सोडा
बूंदी बनाने की विधि (Recipe of Boondi)
- बूंदी बनाने के लिए हम एक बर्तन लेंगे और उसमें बेसन डाल देंगे।
- अब हमें आटे में थोङा-थोङा पानी डालेंगे।
- इसे हम इसे अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
- 5-6 मिनट तक आप इसे लगातार चलाते जाएं।
- मिश्रण बनाने के लिए हम आधे कप पानी का उपयोग करेंगे।
- अब हम इसमें 1 चम्मच तेल डालकर इसे फिर से मिक्स कर लेंगे।
- हमारा आटा बिल्कुल तैयार है।
- अब हम चाशनी बनायेंगे।
- चाशनी बनाने के लिए हम एक बर्तन लेंगे और उसमें 1 कप चीनी डाल देंगे।
- चीनी के साथ हम इसमें आधा कप पानी डाल देंगे।
- हम चाशनी को चीनी पिघलने तक पकाना है।
- अब हम इसमें लाल रंग डाल देंगे।
- अब हमारी चाशनी बिल्कुल तैयार है।
- हम बूँदी के आटे में बेकिग सोडा डाल देंगे और इसे मिक्स कर देंगे।
- अब हम बूँदी बनाना शुरू करते है।
- इसके लिए हम एक कङाही लेंगे और उसमें तेल डाल देंगे।
- बूंदी निकालने के लिए हम एक झारा लेंगे।
- जब तेल गर्म हो जाए तब हम झारे को कङाही के ऊपर करेंगे और उसमें आटे का मिश्रण डाल देंगे।
- आप मिश्रण ज्यादा ना डाले, थोङा-थोङा करके ही डाले।
- जब बूँदी पक जाए तब हम इसे जल्दी से चाशनी में डाल देंगे।
- इसी तरह हम सारी बूंदी निकाले लेंगे।
- हमारी बूंदी बिल्कुल तैयार है।
बूंदी (Boondi Recipe) को सर्व कैसे करें
- ⋅बूंदी को किसी कटोरी में निकालें।
- बूंदी पर आप सूखे मेवे डालें।
- आप चाहे तो केसर के धागे का उपयोग भी कर सकते है।
- बूंदी को चाय या शाम के खाने के बाद सर्व करें।
ये भी पढ़ें