• Home
  • Sweets
  • Fruit Juice
  • Ice Cream
  • About Us
  • Recipes
  • Contact us
  • Health

Cooking Pitara

  • Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • Sweets
  • Fruit Juice
  • Ice Cream
  • About Us
  • Recipes
  • Contact us
  • Health

बेसन के लड्डू बनाने की विधि – Besan Ladoo Recipe

Author: Sapna Ghorela | On:21st Nov, 2020| Comments:

Tweet
Share
Share
Pin
0 Shares

दिवाली या और कोई त्योहार हर घर में  बेसन के लड्डू (Besan Ladoo Recipe) तो बनते ही है। परन्तु कुछ लोग कहते घर के लड्डू हलवाई द्वारा बनाए गए लड्डू जैसे नहीं होते है। पर ऐसा नहीं है आज हम आपके साथ बहुत ही स्वादिष्ट हलवाई स्टाइल बेसन के लड्डू बनाने की रेसिपी शेयर करेगें। जिससे आप बहुत आसानी से लड्डू बना सकते है। तो चलिए बेसन के लड्डू बनाना शुरू करते है।

Besan Ladoo Recipe

बेसन के लड्डू कैसे बनाएं (Besan Ke Laddu Kaise Bnaye)

Contents

  • 1 बेसन के लड्डू कैसे बनाएं (Besan Ke Laddu Kaise Bnaye)
    • 1.1 बेसन के लड्डू बनाने की सामग्री
    • 1.2 बेसन के लड्डू बनाने की विधि (Besan Ladoo)
    • 1.3 Besan Ladoo Recipe
    • 1.4 इन बातों का रखे खास ख्याल
      • 1.4.1 ये भी पढ़े
Besan Ladoo Recipe
Besan Ladoo Recipe

बेसन के लड्डू बनाने की सामग्री

  • 2 कप चीनी
  • 2 कप बेसन
  • 1 कप घी
  • एक चौथाई चम्मच इलायची पाउडर
  • 6-7 कटे हुए बादाम
  • 10-12 कटे हुए काजू
  • सजावट के लिए 5-6 पिस्ता

बेसन के लड्डू बनाने की विधि (Besan Ladoo)

  • लड्डू बनाने के लिए हम सबसे पहले चाशनी बनाएंगे। चाशनी बनाने के लिए हम एक बर्तन लेंगे।
  • बर्तन के अंदर हम 2 कप चीनी और आधा कप पानी डाल देंगें।
  • अगर आपको चीनी ज्यादा पसंद है तो आप चीनी की मात्रा को बढ़ा भी सकते है।
  • हमें चाशनी को बिल्कुल गाढ़ा कर लेना है। जब चीनी अच्छी तरह घुल जाए तथा चाशनी गाढ़ी हो जाए तब हम इसमें 1 चम्मच घी डाल देंगे।
  • घी डालने के बाद हम गैस को बंद कर देंगे और चाशनी को लगातार 8-9 मिनट चलाते रहेंगे।
  • 8-9 मिनट में चाशनी बिल्कुल पिसी हुई चीनी की तरह पाउडर बन जायेंगी।
  • ध्यान रखें अगर आपने चाशनी को बनाने के बाद इसे लगातार नहीं चलाया तो यह जम भी सकती है।
  • अब हम एक कङाही लेंगे और उसमें घी डाल देंगे।
  • जब घी गर्म हो जाए तब हम इसमें दानेदार बेसन डाल देंगे।
  • अगर आपके पास दानेदार बेसन नहीं है तो आप चना दाल को मोटा पीसकर भी इसमें इस्तेमाल कर सकते है क्योंकि दानेदार बेसन से लड्डू बहुत ही अच्छे और स्वादिष्ट बनते है।

Besan Ladoo Recipe

  • बेसन डालने के बाद हम इसे लगातार चलाते हुए पकाएंगे। ध्यान रखें कि बेसन नीचे से जले नहीं।
  • बेसन को पकाने के लिए हम लगभग 12-13 मिनट लगेंगे।
  • 12-13 मिनट के बाद हम इसमें 1 कप गर्म पानी डाल देंगे।
  • पानी डालते वक्त ध्यान रखें क्योंकि जब हम कोई भी गर्म चीज में पानी डालते है तो उसके छींटे उङते है।
  • पानी डालने के बाद हम इसे मिक्स कर देंगे।
  • फिर हम इसमें इलायची पाउडर, बादाम और काजू डाल देंगे। बादाम और काजू डालने के बाद हम इसे अच्छे से मिक्स कर देंगे।
  • मिक्स करने के बाद हम एक प्लेट लेंगे और बेसन का मिश्रण प्लेट में निकाल लेंगे और ठंडा होने तक रख देंगें।
  • जब मिश्रण थोङा गर्म हो यानी हम इसे आसानी से छू सकें। तब हम इसमें चाशनी डाल देंगे।
  • अगर आप ज्यादा गर्म बेसन में चाशनी डालेंगे तो ये पिघल जाएगी और बेसन के लड्डू नहीं बनेंगे।
  • चाशनी डालने के बाद हम इसे अपने हाथों से अच्छे से मिला लेंगे।
  • फिर हम इसके लड्डू बना लेंगे।
  • अगर आपका बेसन का मिश्रण बिखरने लगता है या मिश्रण के लड्डू बनाने में कठिनाई आए तो आप इसमें थोङा घी और डालकर इसे मिक्स कर लें और फिर लड्डू बनाएँ।
  • लडडू बनाने के बाद हम प्रत्येक लड्डू मे बारीक कटे पिस्ता लगाकर उन्हें सर्व करेंगे।

इन बातों का रखे खास ख्याल

  • चाशनी बनाते वक्त आप खास ख्याल रखें कि चाशनी में गुठलियाँ न बने और वह जमें नहीं।
  • बेसन को अच्छी तरह भूने अगर बेसन कच्चा होगा तो वह मुँह में चिपकने लगेगा।
  • चाशनी को आप तभी डालें जब बेसन का मिश्रण ठंडा हो वरना बेसन बिल्कुल पतला हो जाएगा और लड्डू नहीं बन पाएंगे।
  • आप बेसन के लड्डू में खरबूजे के बीज भी डाल सकते है। अगर आप खरबूजे के बीज पसंद करते है तो आप इन्हें भून कर डालें।

ये भी पढ़े

ब्रेड का हलवा कैसे बनाएं

भटूरे कैसे बनाएं

पास्ता पिज्जा कैसे बनाएँ

पिज्जा कैसे बनाएं 

फाफङा कैसे बनाएं

स्वादिष्ट जलेबी कैसे बनाएं

दाल बाटी चूरमा कैसे बनाएं

Tweet
Share
Share
Pin
0 Shares
Previous Post
Next Post

More Recipes

  • Sabudana Kheer – साबूदाने खीर कैसे बनाएं

    Sabudana Kheer – साबूदाने खीर कैसे बनाएं

  • ब्रेड के दही भल्ले बनाने की विधि – Bread Dahi Vada Recipe in Hindi

    ब्रेड के दही भल्ले बनाने की विधि – Bread Dahi Vada Recipe in Hindi

  • दाल मखनी बनाने की विधि – Dal Makhani Recipe in Hindi

    दाल मखनी बनाने की विधि – Dal Makhani Recipe in Hindi

  • चाय बनाने की विधि – Tea Recipe in Hindi – 8 Types of Tea Recipe

    चाय बनाने की विधि – Tea Recipe in Hindi – 8 Types of Tea Recipe

  • मैंगो शेक बनाने की विधि – Mango Shake Recipe in Hindi

    मैंगो शेक बनाने की विधि – Mango Shake Recipe in Hindi

  • Apple Juice – सेब का जूस कैसे बनाएं

    Apple Juice – सेब का जूस कैसे बनाएं

Primary Sidebar

Search Recipe

Like Our FaceBook Page

Cooking Pitara Facebook Page

New Recipe

  • नींबू पानी बनाने की वि​धि – Nimbu Pani Recipe in Hindi
  • शाही टुकड़ा बनाने की विधि – Shahi Tukda Recipe in Hindi
  • नानखटाई बनाने की विधि – Nankhatai Recipe in Hindi
  • अरबी की सब्जी बनाने की विधि – Arbi ki Sabji Recipe in Hindi
  • टिंडे की सब्जी बनाने की विधि – Tinde Ki Sabji Recipe in Hindi

Recipe List

  • Cake
  • Chocolate
  • Health
  • Ice Cream
  • Juice
  • Milkshake
  • Snacks
  • Uncategorized
  • चटनी
  • चाय-कॉफी
  • नमकीन
  • नाश्ता
  • बर्फी
  • मसाला
  • मिठाई
  • रोटी-परांठा
  • लस्सी
  • व्रत और त्योहार
  • सब्जी-दाल
  • सूप

Footer

मिठाई

गुलाब जामुन बनाने की विधि
गोंद का हलवा बनाने की विधि
मालपुआ बनाने की विधि
घेवर बनाने की विधि
बालूशाही बनाने की विधि
जलेबी बनाने की विधि
काजू कतली बनाने की विधि
गाजर का हलवा बनाने की विधि
रसगुल्ले बनाने की विधि
बेसन के लड्डू बनाने की विधि

नमकीन

मोमोज बनाने की विधि
पनीर टिक्का बनाने की विधि
पास्ता पिज्जा बनाने की विधि
गोलगप्पे बनाने की विधि
कटलेट बनाने की विधि
ब्रेड रोल बनाने की विधि
मंचूरियन बनाने की विधि
दही वड़ा बनाने की विधि
चिली पोटैटो बनाने की विधि
हक्का नूडल्स  बनाने की विधि

जूस

करेले का जूस बनाने की विधि
आंवला जूस बनाने की विधि
टमाटर का जूस बनाने की विधि
गाजर का जूस बनाने की विधि
आम का जूस बनाने की विधि
पपीते का जूस बनाने की विधि
एलोवेरा जूस बनाने की विधि
संतरे का जूस बनाने की विधि
सेब का जूस बनाने की विधि
अनार का जूस बनाने की विधि
Copyright ©2021 Cooking Pitara Sitemap Disclaimer Privacy Policy About Us Contact Us