• Home
  • Sweets
  • Fruit Juice
  • Ice Cream
  • About Us
  • Recipes
  • Contact us
  • Health

Cooking Pitara

  • Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • Sweets
  • Fruit Juice
  • Ice Cream
  • About Us
  • Recipes
  • Contact us
  • Health

रसगुल्ले बनाने की विधि – Chena Rasgulla Recipe in Hindi

Author: Sapna Ghorela | On:30th Apr, 2021| Comments:

Tweet
Share
Share
Pin
0 Shares

जब हम घर पर रसगुल्ले बनाते है तो बहुत बार चाशनी में फट जाते है इसलिए आज की इस पोस्ट में हम आपके साथ मीनी रसगुल्ले बनाने की सीक्रेट रेसिपी (Chena Rasgulla Recipe in Hindi) शेयर कर रहे है। इससे रसगुल्ले बिल्कुल स्पंजी और रस के भरे-भरे बनते है। तो चलिए रेसिपी बनाना शुरू करते है।

Chena Rasgulla Recipe in Hindi

रसगुल्ले कैसे बनाते है (Rasgulla Kaise Banate Hain)

Contents

  • 1 रसगुल्ले कैसे बनाते है (Rasgulla Kaise Banate Hain)
    • 1.1 रसगुल्ले बनाने की सामग्री
    • 1.2 रसगुल्ले बनाने की विधि (Rasgulla Banane Ki Vidhi)
    • 1.3 Chena Rasgulla Recipe in Hindi
      • 1.3.1 ये भी पढ़े
Rasgulla Recipe
Rasgulla Recipe

रसगुल्ले बनाने की सामग्री

  • 1 लीटर दूध
  • 2 नींबू
  • 300 ग्राम चीनी
  • 4 कप पानी चाशनी के लिए
  • 2 इलायची

रसगुल्ले बनाने की विधि (Rasgulla Banane Ki Vidhi)

  • सबसे पहले हम एक बर्तन लेंगे और उसमें 1 लीटर दूध डालकर उसे गैस पर रख देंगे।
  • 1 लीटर दूध से हम 65-70 मीनी रसगुल्ले बना सकते है।
  • जब तक दूध उबल रहा है तब तक हम दूध को फाङने के लिए दोनों नींबू का रस निकाल लेंगे और जितना नींबू का रस है उतना ही उसमें पानी मिला देंगे।
  • ऐसा करना इसलिए जरूर है क्योंकि जब दूध में एकदम ऐसीड मिलाया जाता है तब छेना जालीदार नहीं बनता है।
  • जब दूध उबल जाएगा तब हम गैस को बंद कर देंगे और दूध में आधा कप पानी डाल देंगे। इससे दूध का तापमान थोङा कम हो जाएगा और छेना बिल्कुल बढ़िया बनेगा।
  • पानी डालने के बाद इसमें थोङा-थोङा करके नींबू का रस डाल देंगे। जब दूध फट जाएगा तब हम नींबू का रस डालना बंद कर देंगे।
  • रसगुल्ले बनाने में असली काम छेना का ही होता है। अगर छेना जालदारी नहीं बनता है तो रसगुल्ले भी अच्छे नहीं बनते है।
  • जैसे ही दूध फट जाएगा तब हम इसमें एक लीटर पानी मिला देंगे यानी छेना को ठंडा कर लेंगे।
  • फिर हम एक बर्तन लेंगे और उस पर एक छालनी रख देंगे। छालनी के अंदर हम एक सूती कपङा रख लेंगे और सारा छेना कपङे के ऊपर निकाल लेंगे।
  • इससे छेने का पानी नीचे वाले बर्तन में चला जाएगा और छेना कपङे में रह जाएगा।
  • छेने से निकाला पानी बहुत गुणकारी होता है। इससे इम्युनिटी सिस्टम मजबूत रहता है। इसलिए आप इसे पी भी सकते है। अगर सीधा पीया नहीं जाता है तो आप पानी का इस्तेमाल रोटी का आटा गूंथते टाइम कर सकते है। आप इस पानी को 3-4 दिन तक फ्रीज में रख भी सकते है।
  • फिर हम छेने वाला पानी अलग रख देंगे और छेने वाले कपङे के नीचे दूसरा बर्तन रख देंगे और छेने में पानी डालकर उसे अच्छे से धो लेंगे ताकि छेने में नींबू का स्वाद न आए।
  • फिर हम छेना वाले कपङे को दोनों हाथों से निचोङ लेंगे और किसी हेंगर पर लटका देंगे। इससे छेने का सारा पानी निकल जाएगा और छेना बिल्कुल सूखा हो जाएगा।

Chena Rasgulla Recipe in Hindi

  • 1 घंटे बाद हम छेने को निकाल लेंगे और एक मिक्सी जार में डाल देंगे। मिक्सी को हम थोङा सा चलाएंगे कि छेने का पेस्ट दरदरा हो जाए।
  • फिर हम मिक्सी जार से छेना को एक प्लेट में निकाल लेंगे। ध्यान रखें छेना निकालते समय आपके साथ बिल्कुल सूखे होने चाहिए।
  • छेना को प्लेट में निकालने के बाद हम हल्के हाथों से छेना को घुमा-घुमाकर मुलायम और गोल बना लेंगे।
  • फिर हम छेने के छोटे-छोटे टुकङे तोङ लेंगे क्योंकि जिस साइज के टुकङे हम तोङेंगे, पकने के बाद वह उसका ढाई गुना बङा हो जाता है।
  • फिर हम एक-एक करके इन्हें गोल बना लेंगे। ध्यान रखें रसगुल्ले में बिल्कुल भी क्रेक नहीं होने चाहिए।
  • अब हम एक बर्तन लेंगे और उसमें चीनी डाल देंगे। चीनी के साथ हम इसमें 4 कप पानी भी डाल देंगे।
  • जब चाशनी उबल जाएगी तब हम इसमें सारे रसगुल्ले और 2 इलायची डाल देंगे। फिर हम इसे ऊपर से ढक देंगे। ध्यान रखें गैस की आंच बिल्कुल तेज होनी चाहिए।
  • इन रसगुल्लों को पकाने में लगभग 25-30 मिनट लगेगी। बीच-बीच में हम प्लेट हटाकर रसगुल्लों को पलटते रहेंगे ताकि रसगुल्ले चारों तरफ से पक जाए।
  • 25 मिनट बाद हम सारे रसगुल्लों को एक बर्तन में निकाल लेंगे और उसी बर्तन में आधी चाशनी में निकाल लेंगे। जो आधी चाशनी बची है उसे हम 5 मिनट तक और पकाएंगे।
  • जब बर्तन वाली चाशनी गाढ़ी हो जाएगी तब हम गैस बंद कर देंगे और सारे रसगुल्लों और चाशनी को उस बर्तन में डाल देंगे।
  • अब हम रसगुल्ले खाने के लिए 4 घंटे का इंतजार करना है। अगर आपके पास टाइम है तो आप इसे पूरी रात भी रख सकते है। पर 4 घंटे में रसगुल्ले बिल्कुल मस्त बन जाते है।
  • हमारे जालीदार रसगुल्ले बिल्कुल तैयार है।

ये भी पढ़े

ब्रेड का हलवा कैसे बनाएं

भटूरे कैसे बनाएं

पास्ता पिज्जा कैसे बनाएँ

पिज्जा कैसे बनाएं 

गाजर का हलवा बनाने की विधि

स्वादिष्ट जलेबी कैसे बनाएं

संतरे का जूस कैसे बनाएं

Tweet
Share
Share
Pin
0 Shares
Previous Post
Next Post

More Recipes

  • वेज बिरयानी बनाने की विधि – Veg Biryani Recipe in Hindi

    वेज बिरयानी बनाने की विधि – Veg Biryani Recipe in Hindi

  • हक्का नूडल्स बनाने की विधि – Hakka Noodles Recipe in Hindi

    हक्का नूडल्स बनाने की विधि – Hakka Noodles Recipe in Hindi

  • गोंद का हलवा बनाने की विधि – Gond Ka Halwa Recipe

    गोंद का हलवा बनाने की विधि – Gond Ka Halwa Recipe

  • काॅर्नफ्लोर क्या है – Corn Flour In Hindi

    काॅर्नफ्लोर क्या है – Corn Flour In Hindi

  • नानखटाई बनाने की विधि – Nankhatai Recipe in Hindi

    नानखटाई बनाने की विधि – Nankhatai Recipe in Hindi

  • Bhindi Ki Sabzi – भिंडी की सब्जी कैसे बनाएं

    Bhindi Ki Sabzi – भिंडी की सब्जी कैसे बनाएं

Primary Sidebar

Search Recipe

Like Our FaceBook Page

Cooking Pitara Facebook Page

New Recipe

  • नींबू पानी बनाने की वि​धि – Nimbu Pani Recipe in Hindi
  • शाही टुकड़ा बनाने की विधि – Shahi Tukda Recipe in Hindi
  • नानखटाई बनाने की विधि – Nankhatai Recipe in Hindi
  • अरबी की सब्जी बनाने की विधि – Arbi ki Sabji Recipe in Hindi
  • टिंडे की सब्जी बनाने की विधि – Tinde Ki Sabji Recipe in Hindi

Recipe List

  • Cake
  • Chocolate
  • Health
  • Ice Cream
  • Juice
  • Milkshake
  • Snacks
  • Uncategorized
  • चटनी
  • चाय-कॉफी
  • नमकीन
  • नाश्ता
  • बर्फी
  • मसाला
  • मिठाई
  • रोटी-परांठा
  • लस्सी
  • व्रत और त्योहार
  • सब्जी-दाल
  • सूप

Footer

मिठाई

गुलाब जामुन बनाने की विधि
गोंद का हलवा बनाने की विधि
मालपुआ बनाने की विधि
घेवर बनाने की विधि
बालूशाही बनाने की विधि
जलेबी बनाने की विधि
काजू कतली बनाने की विधि
गाजर का हलवा बनाने की विधि
रसगुल्ले बनाने की विधि
बेसन के लड्डू बनाने की विधि

नमकीन

मोमोज बनाने की विधि
पनीर टिक्का बनाने की विधि
पास्ता पिज्जा बनाने की विधि
गोलगप्पे बनाने की विधि
कटलेट बनाने की विधि
ब्रेड रोल बनाने की विधि
मंचूरियन बनाने की विधि
दही वड़ा बनाने की विधि
चिली पोटैटो बनाने की विधि
हक्का नूडल्स  बनाने की विधि

जूस

करेले का जूस बनाने की विधि
आंवला जूस बनाने की विधि
टमाटर का जूस बनाने की विधि
गाजर का जूस बनाने की विधि
आम का जूस बनाने की विधि
पपीते का जूस बनाने की विधि
एलोवेरा जूस बनाने की विधि
संतरे का जूस बनाने की विधि
सेब का जूस बनाने की विधि
अनार का जूस बनाने की विधि
Copyright ©2021 Cooking Pitara Sitemap Disclaimer Privacy Policy About Us Contact Us