गर्मियों के सीजन (Season) में आइसक्रीम को बनती ही है। आइसक्रीम को हम घर पर भी बना सकते है लेकिन उसमें बहुत टाइम लगता है इसलिए आज हम आपके साथ चाॅकलेट आइसक्रीम (Chocolate Ice Cream) की रेसिपी शेयर कर रहे है। यह बहुत ही आसानी से बना सकते है। यह खाने में इतनी स्वादिष्ट होती है कि कोई भी नहीं बता सकता है कि आपने यह घर पर बनाई है। इसकी खास बात यह है कि यह बिस्कुट से बनती है और बहुत लाजवाब होती है। तो दोस्तों आप इसे जरूर बनाकर देखिएगा।
चाॅकलेट आइसक्रीम कैसे बनाएं
Contents
चाॅकलेट आइसक्रीम बनाने की सामग्री
- 2 पैकेट चाॅकलेट बिस्कुट
- 4 बङे चम्मच चीनी
- 1 कप दूध
- 2 बङे चम्मच मिल्क पाउडर
- आधा कप दूध की मलाई
चाॅकलेट आइसक्रीम बनाने की विधि
- सबसे पहले हम में चाॅकलेट बिल्कुटों को एक प्लेट में निकाल लेंगे।
- अब इन सभी बिस्कुटों को हम तोङ लेंगे।
- आप किसी भी प्रकार के चाॅकलेट वाले बिस्कुट ले सकते है।
- अब हम मिक्सी जार लेंगें और सारे बिस्कुट उसमें डाल देंगे।
- बिस्कुट में हम चीनी डालेंगे।
- अब हम इन सभी चीजों को पीस लेंगे।
- अब हम इस मिश्रण में कप दूध डालेंगे।
- दूध के साथ हम इसमें मिल्क पाउडर भी डाल देंगे।
- आप अगर मिल्क पाउडर डालना चाहे तो डाल सकते है, बेगहर मिल्क पाउडर भी यह बहुत अच्छी आइसक्रीम बनती है।
- अब हम इसमें दूध की मलाई भी डाल देंगे।
- आप मलाई की जगह फ्रेश क्रीम (Fresh Cream) भी डाल सकते है।
- अब हम इन सभी चीजों को पीस लेंगे।
- हमारा मिश्रण बहुत ही अच्छा और गाढ़ा तैयार होगा।
- अब हम एक बाॅक्स लेंगे और उसमें हम हमारा मिश्रण डाल देंगे।
chocolate ice cream recipe in hindi
- हमें आइसक्रीम को 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में जमाना होगा।
- आइसक्रीम के ऊपर आप कोई प्लास्टिक पेपर या ढक्कन दे दें।
- 3 घंटे बाद आइसक्रीम को फ्रिज से निकाल लें।
- अब हम फिर से मिक्सी जार में आइसक्रीम डाले देंगे।
- इससे आइसक्रीम बहुत ही मुलायम और अच्छी बनती है।
- इसे फिर से हम जमने के लिए बाॅक्स में डाल देंगे।
- आइसक्रीम के ऊपर आप चाॅको (Chaco) चिप्स भी डाल सकते है।
- अगर आपके पास चाॅको चिप्स नहीं है तो आप चाॅकलेट के छोटे टुकङे भी इसमें डाल सकते है।
- आप इसमें सूखे मेवों का उपयोग भी कर सकते है।
- अब आप बाॅक्स को फ्रिज में रख दें।
- 2 घंटे बाद आप इसे फ्रिज से निकाल लें।
- इसे आप 2 मिनट के लिए बाहर रख दें जिससे कि हम आइसक्रीम को अच्छे से काट सकें।
- 2 मिनट बाद आप आइसक्रीम को जिस शेप (Shape) मे चाहे काट सकते है।
- हमारी आइसक्रीम बहुत ही आसानी से और स्वादिष्ट बनी है।
- कोई भी नहीं कह सकता कि यह आइसक्रीम हमने घर पर बिस्कुट से बनाई है।