• Home
  • Sweets
  • Fruit Juice
  • Ice Cream
  • About Us
  • Recipes
  • Contact us
  • Health

Cooking Pitara

  • Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • Sweets
  • Fruit Juice
  • Ice Cream
  • About Us
  • Recipes
  • Contact us
  • Health

उत्तपम बनाने की विधि – Uttapam Recipe in Hindi

Author: Sapna Ghorela | On:6th Jun, 2021| Comments:

Tweet
Share
Share
Pin
0 Shares

नाश्ते में परांठे खा-खाकर बोर हो गए है तो आपके लिए ये रेसिपी खास होगी। ये साउथ इंडिया का स्पेशन भोजन है। आज की इस पोस्ट में हम आपके साथ 4 तरह के उत्तपम बनाने की रेसिपी (Uttapam Recipe in Hindi) शेयर कर रहे है। ये उत्तपम (Veg Uttapam Recipe in Hindi) आप आसानी से बना सकते हो। इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की आवश्यकता नहीं होती है। आप इन सभी तरीकों को ट्राई करें। तो चलिए उत्तम बनान शुरू करते है।

उत्तपम कैसे बनाते है – Uttapam Kaise Banate Hain

Contents

Uttapam Recipe
Uttapam Recipe

उत्तपम बनाने की सामग्री

  • 1 कप चावल
  • आधा कप चना दाल
  • आधा कप उड़द दाल
  • स्वादानुसार नमक
  • फ्राई करने के लिए तेल
  • 3 प्याज
  • आधा कप बारीक कटा पनीर
  • 3 हरी मिर्च
  • आधा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • 2 टमाटर
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

उत्तपम बनाने की विधि – Uttapam banane ki vidhi

  • सबसे पहले हम एक बर्तन लेंगे और उसमें चावल, चना दाल और उड़द की दाल डाल लेंगे। उड़द की दाल हम यहाँ बिना छिलके वाली इस्तेमाल करेंगे। अगर आपके पास ये नहीं है तो उड़द की दाल को आधे घंटे पहले भिगोकर रख देंगे और उसका छिलका निकालकर उसे इस्तेमाल करें।
  • इन सभी चीजों को हम अच्छे से धो लेंगे ताकि इसके अंदर से कचरा बाहर निकल जाए। इनको धोने के बाद हम इन्हें मिक्सी जार के अंदर डाल देंगे और पीस लेंगे।
    इनको बिल्कुल महीन पेस्ट बनाना है कि हमारा उत्तपम बिल्कुल बढ़िया बने। हमें इसके लिए गाढ़ा बेटर चाहिए। बेटर इतना भी गाढ़ा नहीं होना चाहिए कि चम्मच से गिरे ही ना। आसानी से बेटर तवे पर गिर जाए ऐसा बेटर होना चाहिए।
  • अगर आपका बेटर ज्यादा पतला होगा तो तवे पर बहुत ज्यादा फैलेगा इसलिए बेटर गाढ़ा ही रखें।
  • इन बेटर को हम आधे घंटे के लिए ढककर रख देंगे ताकि बेटर चिकना हो जाए। जब तक बेटर आराम कर रहा है तब तक हम सारी सब्जियों को काट लेंगे और उसमें मसाले भी मिक्स कर देंगे।
  • अगर आपको चीखा ज्यादा पसंद है तो आप इसमें लाल मिर्च पाउडर ज्यादा डाल लें। आप यहाँ अपने अनुसार कोई भी सब्जी इस्तेमाल कर सकते है।

Uttapam Recipe in Hindi

  • आधे घंटे बाद हम बेटर को एक बार फिर मिक्स कर लेंगे। अगर आपको लगे कि बेटर गाढ़ा हो गया है तो आप इसमें थोड़ा पानी मिलाकर इसे मिक्स कर लें।
  • अब हम बेटर में आधा चम्मच नमक डाल देंगे और फिर कर लेंगे। फिर हम गैस पर एक तवा गर्म करने के लिए रख देंगे। जब तवा गर्म हो जाएगा तब हम इस पर 4-5 बूँदे घी की डाल देंगे और फिर इस पर 2 मिनट पेस्ट डाल देंगे।
  • ध्यान रहें आपका तवा बिल्कुल साफ होना चाहिए।
  • पेस्ट को थोड़ा फैला देंगे और फिर उस पर सब्जियाँ लगा देंगे। सब्जियों को थोड़ा दबा देंगे और उसके किनारों पर तेल लगा देंगे। गैस की आंच बिल्कुल कम कर देंगे और उत्तपम को 5 मिनट तक कम आंच पर पकाएंगे।
  • अगर आप इसे हाई आंच पर पकाएंगे तो उत्तपम अंदर से कच्चा रह जाएगा। अगर आप इसे भी पैन पर बनाना चाहे तो आप गैस मीडियम रख सकते है क्योंकि उसमें उत्तपम ढककर पकाना पड़ता है।
  • 5 मिनट बाद हम उत्तपम को पलट देंगे और उसके किनारों पर फिर से घी लगा देंगे। इस तरह तवे पर एक उत्तपम बनाने में 7-8 मिनट लगेंगे।
  • इसी तरह हम सारे उत्तपम बना लेंगे।
  • हमारा उत्तपम बिल्कुल तैयार है। आप इसे सांभर और दही के साथ सर्व करें।

सूजी का उत्तपम कैसे बनाते है – suji uttapam kaise banate hain

suji uttapam recipe
Suji Uttapam Recipe

सूजी का उत्तपम बनाने की सामग्री

  • 1 कप सूजी
  • आधा कप दही
  • 2 प्याज
  • 3 हरी मिर्च
  • 2 टमाटर
  • आधा कप मक्की के दाने
  • हरा धनिया
  • स्वादानुसार नमक
  • आधा चम्मच गरम मसाला
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

सूजी का उत्तपम बनाने की विधि – suji uttapam banane ki vidhi

  • सबसे पहले हम एक बर्तन लेंगे और उसमें सूजी डाल देंगे। सूजी के अंदर हम दही डाल देंगे। दोनों को मिक्स कर देंगे।
  • अब हम इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इसका बेटर बना लेंगे। बेटर हमें उतना ही गाढ़ा करना है जितना हमने पहले किया था।
  • अब हम इस बेटर को 20 मिनट तक आराम करने देंगे। जब तक बेटर आराम कर रहा है तब तक हम सभी सब्जियों को बारीक काट लेंगे और उसमें मसाले मिला लेंगे।
  • 20 मिनट बाद हम सूजी में थोड़ा पानी और मिला देंगे क्योंकि सूजी 20 मिनट में पानी सोख लेंगी। अब हम थोड़ी सी सब्जियों को रख लेंगे और बाकी बची हुर्ह सब्जियों को बेटर के अंदर डाल देंगे। बची हुई सब्जियों को हम उत्तपम के ऊपर लगाएंगे।

Uttapam Recipe in Hindi

  • अब एक तवा गर्म करने के लिए रख देंगे। जब तवा गर्म हो जाएगा तब हम इसके ऊपर थोड़ा से तेल डाल देंगे। अब हम तवे के ऊपर 2 चम्मच बेटर डाल देंगे और थोड़ा सा फैला देंगे।
  • बेटर को फैलाने के बाद हम थोड़ी सब्जियाँ इसके ऊपर भी लगा देंगे और दबा देंगे। अब हम उत्तपम को कम आंच पर 5 मिनट तक पकाएंगे और फिर इसे पलट देंगे।
  • पलटने के बाद फिर 4 मिनट तक पकाएंगे और हमारा सूजी का उत्तपम बिल्कुल तैयार है।
  • इसी तरह हम सारे उत्तपम बना लेंगे। आप इसे कैच्प के साथ सर्व करें।

आटा उत्तपम कैसे बनाते है – atta uttapam kaise banate hain

atta uttapam recipe
Atta Uttapam Recipe

आटा उत्तपम बनाने की सामग्री

  • 1 कटोरी गेहूँ का आटा
  • आधा छोटा चम्मच नमक
  • 1 पैकेट ENO
  • प्याज
  • टमाटर
  • हरी मिर्च
  • हरा धनिया
  • लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 3 चम्मच दही
  • आधा चम्मच जीरा

आटा उत्तपम बनाने की विधि – atta uttapam banane ki vidhi

  • सबसे पहले हम सारी सब्जियों को बारीक काट लेंगे। ताकि बाद में हम इन सब्जियों को उत्तपम के ऊपर लगा सकें।
  • उत्तपम बनाने के लिए हम एक बर्तन लेंगे और उसमें गेहूँ का आटा डाल देंगे। गेहूँ के आटा के अंदर हम जीरा और नमक डाल देंगे।
  • उत्तपम को साॅफ्ट और जालीदार बनाने के लिए हम इसमें 1 पैकेट ENO डाल देंगे। अगर आप डिब्बे वाला ENO इस्तेमाल कर रहे है तो 1 चम्मच ENO इस्तेमाल करें।
  • ENO डालने के बाद हम इसमें 3 चम्मच दही डाल देंगे। अब हम इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इसका बेटर बना लेंगे। बेटर उतना ही गाढ़ा होना चाहिए, जितना हमने पहले बनाया था।
  • अब हम एक पैन लेंगे और उसे गर्म होने के लिए रख देंगे। आप यहाँ तवा भी इस्तेमाल कर सकते है। पैन को ढ़कने में आसानी होती है इसलिए हम यहाँ पैन ले रहें है।
  • जब पैन गर्म हो जाएगा तब हम गैस की आंच को कम कर देंगे और पैन के अंदर 3 चम्मच उत्तम का बेटर डालकर उसे थोड़ा फैला देंगे।
  • उत्तपम मोटा ही होता है इसलिए इसे ज्यादा ना फैलाएं। अब हम उत्तपम के ऊपर काटी हुई सब्जियाँ डाल देंगे। आप सब्जियाँ अपने अनुसार कम या ज्यादा डाल सकते है।
  • आप चाहे तो इसमें पनीर भी डाल सकते है और कोई भी सब्जी जैसे गाजर, शिमला मिर्च, कच्ची मक्की के दाने आदि कुछ भी डाल सकते है।

Uttapam Recipe in Hindi

  • अब हम सब्जियों के ऊपर लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल देंगे। मसालों की मात्रा भी आप अपने अनुसार कर सकते है। अगर आपको ज्यादा तीखा पसंद है तो आप लाल मिर्च ज्यादा रखें। आप इसमें गर्म मसाला भी इस्तेमाल कर सकते है।
  • इन सभी चीजों को हम हाथ से हल्का दबा देंगे ताकि सब्जियाँ और मसाले बेटर के अंदर तक चले जाएं। ज्यादा नहीं दबाना है वरना उत्तपम पतला हो जाएगा।
  • अब हम उत्तम के चारों और तेल डाल देंगे। तेल डालने के बाद हम पैन को ढक देंगे और उत्तपम को 2 मिनट तक पकाएंगे।
  • गैस की आंच मीडियम रखें ताकि उत्तपम पक सकते। अगर गैस ज्यादा होगी तो उत्तपम बाहर से तो पक जाएगा परन्तु अंदर से कच्चा रह जाएगा।
  • 2 मिनट पकाने के बाद हम उत्तपम को पलट देंगे और फिर से ढककर 2 मिनट तक पका लेंगे। हम उत्तम ढककर पका रहें है इसलिए ज्यादा समय नहीं लग रहा है पर अगर हम इसे तवे पर बनाएंगे तो समय थोड़ा ज्यादा लगेगा।
  • अगर आपका उत्तपम ज्यादा मोटा है और आपको लग रहा है कि कहीं ये अंदर से कच्चा तो नहीं है तो इसके लिए आप कांटे वाला चम्मच लें और उसे उत्तम के अंदर चुभाकर देखें।
  • अगर चम्मच के आटा लगा हुआ आए तो मतलब उत्तपम कच्चा है, उसे और पकाने की जरूरत है और अगर कांटा साफ बाहर आ जाए तो मतलब उत्तपम सही से पक गया है।
  • हमारा उत्तपम बिल्कुल तैयार है। आप इसे गर्मागर्म लाल चटनी के साथ सर्व करें।

बेसन का उत्तपम कैसे बनाते है – besan ka uttapam kaise banate hain

besan uttapam recipe
Besan Uttapam Recipe

बेसन का उत्तपम बनाने की सामग्री

  • 2 कप बेसन
  • डेढ़ कप दही
  • आधा चम्मच मीठा सोडा
  • 3 प्याज
  • 2 टमाटर
  • 2 हरी मिर्च
  • हरा धनिया
  • आधा चम्मच नमक
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

बेसन का उत्तपम बनाने की विधि – besan ka uttapam banane ki vidhi

  • सबसे पहले हम एक बर्तन लेंगे और उसमें बेसन डाल देंगे। बेसन डालने के बाद हम इसमें दही और आधा चम्मच डाल देंगे। दही खट्टा ही होना चाहिए उससे बिल्कुुल होटल जैसा खट्टा टेस्ट आता है।
  • दही डालने के बाद हम इसमें मीठा सोडा डाल देंगे। इससे खाने का सोडा भी कहते है। अब हम इसे मिक्स करके इसका बेटर बना लेंगे।
  • बेटर बनाने के लिए हम इसमें थोड़ा पानी डालकर इसे मिक्स करेंगे। अगर आपका दही खट्टा नहीं है तो आप इसमें पानी न डालें। सारा बेटर दही से ही बना लें।
  • बेटर उतना ही गाढ़ा रखें जितना हमने पहले रखा था। अब हम इसे 20 मिनट तक आराम करने के लिए रख देंगे। जब तक बेटर आराम कर रहा है तब तक हम सभी सब्जियों को बारीक-बारीक काट लेंगे।
  • सब्जियों को काटने के बाद हम इसमें थोड़ा नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल देंगे। आप चाहे तो इसमे गरम मसाला और काली मिर्च पाउडर भी डाल सकते है।
  • 20 मिनट बाद हम बेटर को फिर से मिक्स करेंगे। बेटर थोड़ा गाढ़ा हो गया है इसलिए हम इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर इसे फिर से मिक्स कर लेंगे।

Uttapam Recipe in Hindi

  • अब हम एक पैन गर्म होने के लिए रख देंगे। ये उत्तपम हम हाई फ्लैम पर ही पकाएंगे। जब पैन गर्म हो जाएगा तब हम इसके ऊपर दो चम्मच उत्तपम का बेटर डालकर इसे थोड़ा फैला देंगे।
  • फिर हम इसके ऊपर सब्जियाँ डाल देंगे और हल्के हाथों से दबा देंगे। फिर हम उत्तपम के चारों तेल डाल देंगे और थोड़ा से तेल ऊपर की तरफ भी डाल देंगे।
  • पैन के ऊपर ढककन लगाकर हम इसे दो मिनट तक पकने देंगे और फिर उत्तपम को पलट देंगे। फिर वापस ढककन लगाकर दो मिनट तक पकाएंगे और फिर से पकने देंगे।
  • 4 मिनट में हमारा उत्तपम बिल्कुल तैयार है। उत्तपम पका है या नहीं आप ये जानने के लिए कांटे का इस्तेमाल करके देख सकते है।
  • आप इसे हरी चटनी के साथ, धनिया की चटनी के साथ या कैच्प के साथ सर्व करें।
  • आप इन सभी रेसिपी को बिना तेल के भी बना सकते हो पर इसके लिए आपको नाॅनस्टीक पैन या तवे का इस्तेमाल करना पड़ेगा। बिना तेल को उत्तपम हेल्थी भी होता है। इसलिए आप इसे भी ट्राई कर सकते है।

ये भी पढ़े

पनीर बटर मसाला कैसे बनाते है

दाल मखनी कैसे बनाते है

पास्ता पिज्जा कैसे बनाएँ

पिज्जा कैसे बनाएं 

गाजर का हलवा बनाने की विधि

स्वादिष्ट जलेबी कैसे बनाएं

संतरे का जूस कैसे बनाएं

Tweet
Share
Share
Pin
0 Shares
Previous Post
Next Post

More Recipes

  • जीरा राइस बनाने की विधि – Jeera Rice Recipe in Hindi

    जीरा राइस बनाने की विधि – Jeera Rice Recipe in Hindi

  • मैंगो शेक बनाने की विधि – Mango Shake Recipe in Hindi

    मैंगो शेक बनाने की विधि – Mango Shake Recipe in Hindi

  • पाव भाजी कैसे बनाएं – Pav Bhaji Recipe in Hindi

    पाव भाजी कैसे बनाएं – Pav Bhaji Recipe in Hindi

  • चुकंदर का जूस बनाने की विधि – Beetroot Juice Recipe in Hindi

    चुकंदर का जूस बनाने की विधि – Beetroot Juice Recipe in Hindi

  • उत्तपम बनाने की विधि – Uttapam Recipe in Hindi

    उत्तपम बनाने की विधि – Uttapam Recipe in Hindi

  • कढ़ी बनाने की विधि – Kadhi Recipe in Hindi

    कढ़ी बनाने की विधि – Kadhi Recipe in Hindi

Primary Sidebar

Search Recipe

Like Our FaceBook Page

Cooking Pitara Facebook Page

New Recipe

  • सोयाबीन चिली बनाने की विधि – Soyabean Chilli Recipe in Hindi
  • स्वीट काॅर्न बनाने की विधि – Sweet Corn Recipe in Hindi – 5 तरीके
  • पास्ता बनाने की विधि – Pasta Recipe in Hindi
  • 15+ Maggi Recipe in Hindi – मैगी बनाने की विधि
  • आम पन्ना बनाने की विधि – Aam Panna Recipe in Hindi

Recipe List

  • Cake
  • Chocolate
  • Health
  • Ice Cream
  • Juice
  • Milkshake
  • Snacks
  • Uncategorized
  • अचार
  • चटनी
  • चाय-कॉफी
  • नमकीन
  • नाश्ता
  • बर्फी
  • मसाला
  • मिठाई
  • रोटी-परांठा
  • लस्सी
  • व्रत और त्योहार
  • सब्जी-दाल
  • सूप

Footer

मिठाई

गुलाब जामुन बनाने की विधि
गोंद का हलवा बनाने की विधि
मालपुआ बनाने की विधि
घेवर बनाने की विधि
बालूशाही बनाने की विधि
जलेबी बनाने की विधि
काजू कतली बनाने की विधि
गाजर का हलवा बनाने की विधि
रसगुल्ले बनाने की विधि
बेसन के लड्डू बनाने की विधि

नमकीन

मोमोज बनाने की विधि
पनीर टिक्का बनाने की विधि
पास्ता पिज्जा बनाने की विधि
गोलगप्पे बनाने की विधि
कटलेट बनाने की विधि
ब्रेड रोल बनाने की विधि
मंचूरियन बनाने की विधि
दही वड़ा बनाने की विधि
चिली पोटैटो बनाने की विधि
हक्का नूडल्स  बनाने की विधि

जूस

करेले का जूस बनाने की विधि
आंवला जूस बनाने की विधि
टमाटर का जूस बनाने की विधि
गाजर का जूस बनाने की विधि
आम का जूस बनाने की विधि
पपीते का जूस बनाने की विधि
एलोवेरा जूस बनाने की विधि
संतरे का जूस बनाने की विधि
सेब का जूस बनाने की विधि
अनार का जूस बनाने की विधि
Copyright ©2021 Cooking Pitara Sitemap Disclaimer Privacy Policy About Us Contact Us