हर किसी को भटूरे खाने का बहुत शौक होता है। परन्तु कभी-कभी भटूरे (Bhatura Recipe in Hindi) बिल्कुल भी फूलते नहीं है, मार्केट जैसे साॅफ्ट नहीं बनते है। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए बिल्कुल साॅफ्ट और फूले-फूले भटूरे बनाने की रेसिपी। इससे आप बहुत ही आसानी से भटूरे बना सकते है। आप इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।
भटूरे कैसे बनाएं (Bhatura Kaise Banate Hai)
Contents
![Bhatura Recipe in Hindi Bhatura Recipe in Hindi](https://www.cookingpitara.com/wp-content/uploads/2020/10/bhatura-recipe.png)
भटूरे बनाने की सामग्री
- 2 कप मैदा
- 1 चम्मच चीनी
- 2 चम्मच नमक
- 1 चम्मच बेकिंग पाउडर
- एक चौथाई चम्मच मीठा सोठा
- 4 बङे चम्मच तेल
- आधा कप दही
भटूरे बनाने की विधि – Bhature Banane ki Vidhi
- सबसे पहले हम एक बर्तन लेंगे और उसमें मैदा डाल देंगे।
- मैदा डालने के बाद हम मैदे में चीनी, नमक, बेकिंग पाउडर, मीठा सोडा डाल देंगे।
- इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद हम इसमें तेल डाल देंगे।
- तेल डालने के बाद हम आटे को अच्छे से मिक्स कर देंगे।
- मिक्स करने के बाद हम आटे में थोङा-थोङा पानी डालकर उसे बिल्कुल साॅफ्ट गूंथ लेंगे।
- सबको फूले-फूले भटूरे खाना बहुत ही पसंद है और भटूरे को फूला-फूला बनाने का सबसे बङा राज होता भटूरे का आटा। अगर भटूरे का आटा बिल्कुल साॅफ्ट होगा तो भटूरे फूले-फूले और जालीदार बनेगें।
- आटा बहुत ज्यादा साॅफ्ट होना चाहिए। आटा गूंथने के बाद हम उस पर थोङा तेल और लगाकर उसे एक बर्तन में 2-3 घंटे के लिए ढककर रख देंगे।
- इससे आटा बिल्कुल मलाईदार हो जाएगा और भटूरे भी बहुत अच्छे बनेगें।
- अगर गर्मी का मौसम है तो आप आटे को 2 घंटे ही रखें और अगर सर्दी का मौसम है तो आप आटे को 4 घंटे जरूर रखें।
Bhature Banane Ki Recipe
- 2-3 घंटे बाद हम आटे की नींबू के आकार की लोईयां तोङ लेंगे।
- लोई को हम अपने दोनों हाथों से बिल्कुल गोल कर लेंगें। फिर हम लोई को बेलेगें।
- इसके लिए हम एक चकला लेंगे और उस पर थोङा तेल लगा लेंगे इससे भटूरा चकले पर चिपकेगा नहीं।
- हम लोई को बेलन से पतला बेल लेंगे। ध्यान रखें लोई को कागज की तरह बिल्कुल पतला न बेलें। थोङा मोटा ही रखें।
- फिर हम एक कङाही लेंगे और उसमें तेल डाल देंगे और गर्म होने के लिए रख देंगे।
- ध्यान रखें अगर हम कम गर्म तेल में भटूरा डालेंगे तो वो कभी नहीं फूलेगा। फूले-फूले भटूरे बनाने के लिए तेल बिल्कुल गर्म होना चाहिए।
- जब तेल फुल गर्म हो जाएगा तब हम इसमें भटूरा डाल देंगे।
- भटूरे को हम ऊपर से थोङा दबाएंगे। इससे भटूरा जल्दी-जल्दी फूल जाएगा।
- जब भटूरा एक साइड से सुनहरा हो जाएगा तब हम इसे पलट देंगे और दूसरे साइड से भी पका लेंगे।
- इसी तरह हम सारे भटूरा बना लेंगे।
- आपके स्वादिष्ट भटूरा तैयार है।
भटूरा कैसे सजाएँ
- भटूरा को आप छोले या दही के साथ सर्व करें।
- एक थाली में आप दो फूले-फूले भटूरे रखें और उसमें दही की भरी एक कटोरी रखें।
- साथ ही थाली में आप हरी मिर्च, प्याज और आधा नींबू भी रखें।
- भटूरे को आप गर्मागर्म सर्व करें।
- अगर आपको भटूरे ज्यादा क्रिस्पी पसंद है तो आप भटूरे में सूजी का इस्तेमाल भी कर सकते हो।
- सूजी को आप दही से साथ डाले और ज्यादा न डालें दो चम्मच सूजी काफी है।