गुजरात की शान तो ढोकला को ही माना जाता है और सबको ढोकला (Dhokla Recipe in Hindi) खाना भी बहुत पसंद होता है। हम इसे घर पर भी बना सकते है। इसलिए आज की इस पोस्ट में हम आपके साथ ढोकला बनाने की रेसिपी शेयर कर रहे है। आप इसे रेसिपी को जरूर ट्राई करना, क्योंकि इसे बनाना बहुत आसान होता है। तो चलिए ढोकला बनाना शुरू करते है।
Contents
बेसन का ढोकला कैसे बनाएं
![Dhokla Recipe in Hindi Dhokla Recipe in Hindi](https://www.cookingpitara.com/wp-content/uploads/2020/08/dhokla-recipe-in-hindi.jpg)
ढोकला बनाने की सामग्री
- 3 कप बेसन
- 1 चम्मच नमक
- आधा चम्मच बेकिग सोडा
- 2 हरी मिर्च
- आधा चम्मच हल्दी
- 1 नींबू
- 2 चम्मच चीनी
- 1 कप पानी
- आधा चम्मच बेकिग
ढोकला बनाने की विधि
- सबसे पहले हम बर्तन लेंगे और उसमें बेसन डाल लेंगे।
- बेसन में हम नींबू का रस, नमक और हल्दी डालकर मिक्स कर लेंगे।
- फिर हम बेसन में थोङा-थोङा पानी डालकर इसका घोल बनाएंगे।
- घोल को हम न तो ज्यादा गाढ़ा रखेंगे और न ही ज्यादा पतला।
- घोल को तैयार करने के बाद हम इसे 1 घंटे के लिए ढककर रख देंगे।
- इससे ढोकला स्पंजी बनेगा।
- 1 घंटे बाद हम बेसन के घोल में बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर डाल देंगे और घोल को अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
- आप बेकिंग पाउडर व बेकिंग सोडा की जगह ENO का इस्तेमाल भी कर सकते है।
- फिर हम एक प्लेट लेंगे और उसे चारों ओर तेल लगा लेंगे।
- तेल लगाने के बाद हम इसमें बेसन का घोल डाल देंगे।
- फिर हम एक बर्तन लेंगे और उसमें एक लीटर पानी डाल देंगे।
- बर्तन के अंदर हम एक स्टेंड या लोहे का कोई सांचा रखेंगे और जब पानी उबल जाएगा तब हम लोहे के स्टेंड के ऊपर बेसन के घोल वाली थाली रखकर बर्तन को ऊपर से ढ़क देंगे।
- ढोकला को पकने में लगभग 20-25 मिनट लगेंगे।
- फिर हम एक कङाही लेंगे और उसमें 4 चम्मच तेल डाल देंगे।
- तेल के गर्म होने के बाद हम इसमें राई के दाने डाल देंगे।
- जब राई के दाने चटकने लगे तब हम इसमें एक कप पानी, हरी मिर्च और चीनी डाल देंगे।
- फिर हम इसे पानी के उबलने तक पकाएंगे।
- साथ ही हम ढोकला को काट लेंगे।
- जब पानी उबल जाएगा तब इस पानी को ढोकला के ऊपर डाल देंगे।
- हमारा ढोकला बिल्कुल तैयार है।
ये रेसिपी भी पढ़ें