• Home
  • Sweets
  • Fruit Juice
  • Ice Cream
  • About Us
  • Recipes
  • Contact us
  • Health

Cooking Pitara

  • Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • Sweets
  • Fruit Juice
  • Ice Cream
  • About Us
  • Recipes
  • Contact us
  • Health

लस्सी कैसे बनाते है – Lassi Recipe in Hindi

Author: Sapna Ghorela | On:6th Jun, 2021| Comments:

Tweet
Share
Share
Pin
0 Shares

गर्मी में जितनी राहत लस्सी (Lassi Recipe in Hindi) देती है उतनी राहत न ही जूस दे सकता है और न ही शरबत। इसलिए हम आज आपके लिए लेकर आए है लस्सी बनाने के 7 बेहतरीन और आसान तरीके। आप इन तरीकों से लस्सी जरूर बनाएं।

Lassi Recipe in Hindi

लस्सी कैसे बनाते है (Lassi Recipe in Hindi)

Contents

  • 1 लस्सी कैसे बनाते है (Lassi Recipe in Hindi)
  • 2 चाॅकलेट लस्सी कैसे बनाते है (Chocolate Lassi Kaise Banate Hain)
    • 2.1 चाॅकलेट लस्सी बनाने की सामग्री
    • 2.2 चाॅकलेट लस्सी बनाने की विधि – Chocolate Lassi Recipe
  • 3 केसर पिस्ता लस्सी कैसे बनाते है (Kesar Pista Lassi Kaise Banate Hain)
    • 3.1 केसर पिस्ता लस्सी बनाने की सामग्री
    • 3.2 केसर पिस्ता लस्सी बनाने की विधि – Kesar Pista Lassi Recipe
  • 4 आम लस्सी कैसे बनाते है (Mango Lassi Kaise Banate Hain)
    • 4.1 आम लस्सी बनाने की सामग्री
    • 4.2 आम लस्सी बनाने की विधि – Mango Lassi Recipe
  • 5 मीठा पान लस्सी कैसे बनाते है (Paan Lassi Kaise Banate Hain)
    • 5.1 मीठा पान लस्सी बनाने की सामग्री
    • 5.2 मीठा पान लस्सी बनाने की विधि – Paan Lassi Recipe
  • 6 कैरी लस्सी कैसे बनाते है (Raw Mango Lassi Kaise Banate Hain)
    • 6.1 कैरी लस्सी लस्सी बनाने की सामग्री
    • 6.2 कैरी लस्सी लस्सी बनाने की विधि – Raw Mango Lassi Recipe
  • 7 शरबत लस्सी कैसे बनाते है (Sweet Lassi Kaise Banate Hain)
    • 7.1 शरबत लस्सी बनाने की सामग्री
    • 7.2 शरबत लस्सी बनाने की विधि – Sweet Lassi Recipe
  • 8 बनाना लस्सी कैसे बनाते है (Banana Lassi Kaise Banate Hain)
    • 8.1 बनाना लस्सी बनाने की सामग्री
    • 8.2 बनाना लस्सी बनाने की विधि – Banana Lassi Recipe
      • 8.2.1 ये भी पढ़े
lassi
Lassi Recipe
  • लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले हम 750 ग्राम दही लेंगे और उसमें आधा लीटर पानी डाल देंगे।
  • पानी डालने के बाद हम इसे बिलो लेंगे। वैसे आप इसे मिक्सी में बिलो सकते है पर इससे दही बिल्कुल दूध जैसा हो जाता है और लस्सी वाला टेस्ट नहीं आ पाता है।
  • इसलिए हम इसे किसी झार से अच्छे से 2 मिनट तक बिलो लेंगे। 2 मिनट बाद हम इसमें एक चौथाई कप चीनी डालेंगे। मीठा आप अपने अनुसार कर सकते है। अगर दही खट्टा है तो चीनी ज्यादा डलेंगी और दही मीठा है तो कम।
  • चीनी डालने के बाद हम इसे फिर से बिलो लेंगे।
  • अब इतने दही से हम 7 गिलास लस्सी बिल्कुल आराम से बना सकते है।

चाॅकलेट लस्सी कैसे बनाते है (Chocolate Lassi Kaise Banate Hain)

chocolate lassi
Chocolate Lassi

चाॅकलेट लस्सी बनाने की सामग्री

  • 1 चाॅकलेट
  • 1 चम्मच नारियल कदूदकस किया हुआ
  • लस्सी

चाॅकलेट लस्सी बनाने की विधि – Chocolate Lassi Recipe

  • चाॅकलेट लस्सी बनाने के लिए हम एक छोटा पैन लेंगे और उसमें दो बङे चम्मच दूध डाल देंगे।
  • दूध के साथ हम इसमें एक चाॅकलेट डाल देंगे और इन दोनों को बिल्कुल कम आंच पर गर्म करेंगे।
  • चाॅकलेट को लगातार चलाते रहना है। जब चाॅकलेट पिघलने लगे तब हम गैस को बंद कर रखेंगे और लगातार चलाते हुए चाॅकलेट और दूध को एकदम मिक्स कर देना है।
  • मिक्स करने के बाद हम इसमें कदूदकस किया हुआ नारियल डाल देंगे।
  • फिर हम एक गिलास में लस्सी डालेंगे और साथ ही चाॅकलेट वाला मिश्रण भी डालकर दोनों को मिक्स कर देंगे।
  • हमारी चाॅकलेट लस्सी बिल्कुल तैयार है। इस रेसिपी से आप 5-6 गिलास लस्सी बना सकते है।

केसर पिस्ता लस्सी कैसे बनाते है (Kesar Pista Lassi Kaise Banate Hain)

kesar lassi
Kesar Lassi

केसर पिस्ता लस्सी बनाने की सामग्री

  • 2 बङे चम्मच दूध
  • 7-8 धागे केसर
  • 7-8 पिस्ता
  • लस्सी

केसर पिस्ता लस्सी बनाने की विधि – Kesar Pista Lassi Recipe

  • सबसे पहले हम एक छोटे बर्तन में दूध डाल देंगे। जब दूध गर्म हो जाएगा तब हम गैस को बंद कर देंगे।
  • गैस बंद करने के बाद हम इसमें केसर के धागे डाल देंगे और दूध को ठंडा होने के लिए रख देंगे।
  • फिर हम एक मिक्सी जार लेंगे और उसमें पिस्ता डाल देंगे। पिस्ता के साथ ही हम इसमें केसर वाला दूध भी डाल देंगे और इन दोनों चीजों को अच्छे से पीस लेंगे।
  • पीसने के बाद हम एक गिलास लेंगे और उसमें लस्सी डाल देंगे और साथ ही यह केसर पिस्ता का पेस्ट भी डाल देंगे और दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर देंगे।
  • हमारी केसर पिस्ता वाली लस्सी बिल्कुल तैयार है। इस रेसिपी से आप 4 गिलास लस्सी बना सकते है।

आम लस्सी कैसे बनाते है (Mango Lassi Kaise Banate Hain)

mango lassi
Mango Lassi

आम लस्सी बनाने की सामग्री

  • आधा आम
  • लस्सी

आम लस्सी बनाने की विधि – Mango Lassi Recipe

  • सबसे पहले हम आम लेंगे और उसे छोटे-छोटे टुकङों में काट लेंगे। आम को काटने के बाद हम आम को मिक्सी जार में डाल देंगे।
  • आम के साथ हम इसमें थोङा पानी भी डाल देंगे। फिर इन दोनों को पीस लेंगे।
  • पीसने के बाद हम एक गिलास में लस्सी डालेंगे और लस्सी के अंदर आम वाला मिश्रण डालकर अच्छे से मिक्स कर देंगे।
  • मिक्स करने के बाद हम लस्सी के अंदर आम के कुछ छोटे टुकङे काटकर डाल देंगे। जिससे लस्सी बहुत अच्छी बनेंगी।
  • हमारी आम वाली लस्सी बिल्कुल तैयार है। इस रेसिपी से आप 3 गिलास लस्सी बना सकते है।

मीठा पान लस्सी कैसे बनाते है (Paan Lassi Kaise Banate Hain)

paan lassi
Paan Lassi

मीठा पान लस्सी बनाने की सामग्री

  • 1 पान
  • लस्सी

मीठा पान लस्सी बनाने की विधि – Paan Lassi Recipe

  • यहाँ हम बिना सुपारी का गुलकंद वाला पान इस्तेमाल करेंगे।
  • सबसे पहले हम मिक्सी जार लेंगे और उसमें एक पान डाल देंगे और साथ ही थोङा पानी भी डाल देंगे।
  • फिर हम दोनों चीजों को पीस लेंगे।
  • पीसने के बाद एक गिलास लेंगे और उसमें लस्सी डाल देंगे। लस्सी के अंदर हम पानी वाला ये मिश्रण भी डाल देंगे और दोनों को मिक्स कर देंगे।
  • हमारी पान वाली लस्सी बिल्कुल तैयार है। इस रेसिपी से आप 5 गिलास लस्सी बना सकते है।

कैरी लस्सी कैसे बनाते है (Raw Mango Lassi Kaise Banate Hain)

raw mango
Raw Mango Lassi

कैरी लस्सी लस्सी बनाने की सामग्री

  • आधी कैरी
  • 10-12 पुदीना के पत्ते
  • 1 हरी मिर्च
  • आधा चम्मच काला नमक
  • लस्सी

कैरी लस्सी लस्सी बनाने की विधि – Raw Mango Lassi Recipe

  • कैरी लस्सी बनाने के लिए हम कैरी को पानी में उबाल कर उसके छिलके उतार लेंगे।
  • फिर हम एक मिक्सी जार लेंगे और उसमें कैरी, हरी मिर्च, काला नमक, पुदीना के पत्ते और थोङा सा पानी डाल देंगें। इन सभी चीजों को हम पीस लेंगे।
  • फिर हम एक गिलास लेंगे और उसमें लस्सी और ये थोङा सा पेस्ट डालकर मिक्स कर लेंगे।
  • हमारी कच्ची कैरी वाली लस्सी बिल्कुल तैयार है। इस रेसिपी से आम 4 गिलास लस्सी तैयार कर सकते है।

शरबत लस्सी कैसे बनाते है (Sweet Lassi Kaise Banate Hain)

rose lassi
Rose Lassi

शरबत लस्सी बनाने की सामग्री

  • 1 चम्मच गुलाब शरबत
  • लस्सी

शरबत लस्सी बनाने की विधि – Sweet Lassi Recipe

  • शरबत लस्सी बनाने के लिए हम एक गिलास में लस्सी डालेंगे और उसमें गुलाब शरबत डालकर मिक्स कर देंगे।
  • ये लस्सी बहुत स्वादिष्ट होती है। जब आप इस लस्सी को सर्व करें तो आप इसके ऊपर 5-6 गुलाब की पंखुङियाँ जरूर रखें।

बनाना लस्सी कैसे बनाते है (Banana Lassi Kaise Banate Hain)

banana lassi
Banana Lassi

बनाना लस्सी बनाने की सामग्री

  • 1 केला
  • चुटकीभर काला नमक

बनाना लस्सी बनाने की विधि – Banana Lassi Recipe

  • बनाना लस्सी बनाने के लिए हम मिक्सी जार के अंदर केला और नमक डालकर इसे पीस लेंगे।
  • पीसने के बाद हम एक गिलास लेंगे और उसमें लस्सी और केले का मिश्रण डाल देंगे।
  • दोनों को मिक्स करने के बाद हम इसमें थोङे ड्राई फ्रूट डालकर सर्व करेंगे।

Lassi Recipe in Hindi

ये भी पढ़े

ब्रेड का हलवा कैसे बनाएं

भटूरे कैसे बनाएं

पास्ता पिज्जा कैसे बनाएँ

पिज्जा कैसे बनाएं 

गाजर का हलवा बनाने की विधि

स्वादिष्ट जलेबी कैसे बनाएं

संतरे का जूस कैसे बनाएं

Tweet
Share
Share
Pin
0 Shares
Previous Post
Next Post

More Recipes

  • Chocolate Milkshake – चाॅकलेट मिल्कशेक कैसे बनाएं

    Chocolate Milkshake – चाॅकलेट मिल्कशेक कैसे बनाएं

  • पनीर टिक्का बनाने की विधि – Paneer Tikka Recipe in Hindi

    पनीर टिक्का बनाने की विधि – Paneer Tikka Recipe in Hindi

  • हक्का नूडल्स बनाने की विधि – Hakka Noodles Recipe in Hindi

    हक्का नूडल्स बनाने की विधि – Hakka Noodles Recipe in Hindi

  • Mango Juice – आम का जूस कैसे बनाए – squash recipe

    Mango Juice – आम का जूस कैसे बनाए – squash recipe

  • दाल ढोकली बनाने की विधि – Dal Dhokli Recipe in Hindi

    दाल ढोकली बनाने की विधि – Dal Dhokli Recipe in Hindi

  • बिस्कुट केक कैसे बनाएं – Cake Recipe in hindi

    बिस्कुट केक कैसे बनाएं – Cake Recipe in hindi

Primary Sidebar

Search Recipe

Like Our FaceBook Page

Cooking Pitara Facebook Page

New Recipe

  • गुलाब शरबत बनाने की विधि – Gulab Sharbat Recipe in Hindi
  • नींबू पानी बनाने की वि​धि – Nimbu Pani Recipe in Hindi
  • शाही टुकड़ा बनाने की विधि – Shahi Tukda Recipe in Hindi
  • नानखटाई बनाने की विधि – Nankhatai Recipe in Hindi
  • अरबी की सब्जी बनाने की विधि – Arbi ki Sabji Recipe in Hindi

Recipe List

  • Cake
  • Chocolate
  • Health
  • Ice Cream
  • Juice
  • Milkshake
  • Snacks
  • Uncategorized
  • चटनी
  • चाय-कॉफी
  • नमकीन
  • नाश्ता
  • बर्फी
  • मसाला
  • मिठाई
  • रोटी-परांठा
  • लस्सी
  • व्रत और त्योहार
  • सब्जी-दाल
  • सूप

Footer

मिठाई

गुलाब जामुन बनाने की विधि
गोंद का हलवा बनाने की विधि
मालपुआ बनाने की विधि
घेवर बनाने की विधि
बालूशाही बनाने की विधि
जलेबी बनाने की विधि
काजू कतली बनाने की विधि
गाजर का हलवा बनाने की विधि
रसगुल्ले बनाने की विधि
बेसन के लड्डू बनाने की विधि

नमकीन

मोमोज बनाने की विधि
पनीर टिक्का बनाने की विधि
पास्ता पिज्जा बनाने की विधि
गोलगप्पे बनाने की विधि
कटलेट बनाने की विधि
ब्रेड रोल बनाने की विधि
मंचूरियन बनाने की विधि
दही वड़ा बनाने की विधि
चिली पोटैटो बनाने की विधि
हक्का नूडल्स  बनाने की विधि

जूस

करेले का जूस बनाने की विधि
आंवला जूस बनाने की विधि
टमाटर का जूस बनाने की विधि
गाजर का जूस बनाने की विधि
आम का जूस बनाने की विधि
पपीते का जूस बनाने की विधि
एलोवेरा जूस बनाने की विधि
संतरे का जूस बनाने की विधि
सेब का जूस बनाने की विधि
अनार का जूस बनाने की विधि
Copyright ©2021 Cooking Pitara Sitemap Disclaimer Privacy Policy About Us Contact Us