Chocolate Cake – चाॅकलेट केक कैसे बनाएं

केक को सबको पसंद होता है और खासकर चाॅकलेट केक। सुन कर ही मुँह में पानी आ जाता है। आज की इस पोस्ट में हम आपके साथ चाॅकलेट केक (Chocolate Cake) बनाने की रेसिपी शेयर कर रहे है। आप इसे आसानी से घर पर बना सकते है। यह खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगता है। आप इसे जरूर ट्राई करें।

Chocolate Cake

चाॅकलेट केक कैसे बनाएं (How to Make Chocolate Cake)

Contents

Chocolate Cake

चाॅकलेट केक (Chocolate Truffle Cake) बनाने की सामग्री

  • 2 कप दूध
  • 5 चम्मच कोको पाउडर
  • 1 कप बारीक पिसी हुई चीनी
  • 3 चम्मच तेल
  • 1 चम्मच घी
  • 1 छोटा चम्मच बेकिग पाउडर
  • 2 चाॅकलेट
  • 1 कप पानी
  • 1 कप मैदा

चाॅकलेट केक बनाने की विधि (Eggless Chocolate Cake)

  • सबसे पहले में एक बर्तन लेंगे और बर्तन के तले में हम घी लगा देंगे।
  • घी लगाने के बाद हम बर्तन में एक प्लास्टिक पेपर रख देंगे।
  • अब हम एक बर्तन और लेंगे।
  • बर्तन में एक कप दूध, चीनी और तेल डाल देंगे।
  • अब हम इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
  • फिर हम इसे पाँच मिनट के लिए ढककर रख देंगे।
  • पाँच मिनट बाद हम इसे एक बार और अच्छे से मिक्स करेंगे और बर्तन के ऊपर छलनी रख देंगे।
  • छलनी में हम मैदा, बेकिग पाउडर और कोको पाउडर डाल देंगे और इसे छान लेंगे।
  • ⋅अब हम इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
  • अब हम इस मिश्रण को पेपर लगाए हुए बर्तन में डालेंगे।
  • ⋅अब हम एक बर्तन लेंगे और बर्तन के अंदर एक छोटा स्टैंड रख देंगे।
  • अब हम कूकर के अंदर केक के बर्तन को रख देंगे।
  • हम कूकर के ऊपर एक प्लेट रख देंगे।
  • 50-55 मिनट हम कूकर को कम आंच पर रखना है।

The Best Recipe

  • अब हम चाॅकलेट लेंगे और उन्हें बारीक टुकङों में काट लेंगे।
  • अब हम चाॅकलेट में दूध और घी डाल देंगे और इसे अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
  • चाॅकलेट जल्दी पिघलती नहीं है इसलिए हम इसे 5 मिनट के लिए ढककर छोङ देंगे।
  • 5 मिनट बाद हम इसे अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
  • अब हम केक के ऊपर से और साइड से थोङा-थोङा केक उतार देंगे।
  • फिर हम केक को तीन भागों में काट लेंगे।
  • अब हमें कटे हुए भागों पर घी लगाना है और उस पर चाॅकलेट का मिश्रण लगाकर एक के ऊपर एक रख देेना है।
  • हमें केक साइडों पर भी चाॅकलेट का मिश्रण लगाना है।
  • अब हम केक को 20 मिनट के लिए छोङ देना है।
  • 20 मिनट बाद हमें बचे चाॅकलेट मिश्रण में थोङा दूध मिलाकर उसे एक पाॅलथीन में डाल देना है।
  • हम पाॅलीथन को आगे से काट लेंगे और पाॅलिथीन का कोण बना लेंगे।
  • अब हम के चारों और डिजाइन बनायेंगे।
  • हमारा चाॅकलेट केक बिल्कुल तैयार है।

चाॅकलेट केक (Chocolate Cake Recipe in Hindi) को सर्व कैसे करें

  • ⋅चाॅकलेट को प्लेट में निकालें
  • चाॅकलेट केक के ऊपर चाॅकलेट का फूल बनाएं।
  • आप चाहे तो केक पर स्माइल भी बना सकते है।

ये भी पढ़ें

भिंडी की सब्जी कैसे बनाएं

पोहा कैसे बनाएं

चना दाल कैसे बनाएं

मटर पनीर कैसे बनाएं

पनीर की सब्जी कैसे बनाएं

नमकीन चावल कैसे बनाएं

नमकीन दलिया कैसे बनाएं

मीठा दलिया कैसे बनाएं

पनीर कैसे बनाएं