Chocobar Ice Cream – चोको बार आइसक्रीम कैसे बनाएं

गर्मियों के सीजन में सभी को आइसक्रीम खाने का बहुत शौंक होता है खासकर चोको बार आइसक्रीम। इसलिए आज की पोस्ट में हम आपके साथ चोको बार आइसक्रीम (Chocobar Ice Cream) बनाने की रेसिपी शेयर कर रहे है। आप इसे आसानी से घर पर बना सकते है। यह मार्केट से भी ज्यादा स्वादिष्ट और क्रीमी बनती है। इसलिए आप इसे जरूर ट्राई करें।

Chocobar Ice Cream

Contents

चोको बार आइसक्रीम कैसे बनाएं – Chocolate se Ice Cream Kaise Banaen

Chocobar Ice Cream

चोको बार आइसक्रीम बनाने के लिए सामग्री

  • 3 मिल्क चाॅकलेट
  • 1 डार्क चाॅकलेट
  • 1 चम्मच घी
  • 2 कप चीनी
  • 2 कप क्रीम
  • 1 कप मिल्क पाउडर

चोको बार आइसक्रीम बनाने की विधि – Chocobar Ice Cream banane ki vidhi

  • सबसे पहले हम दोनों प्रकार की चाॅकलेट को तोङ लेंगे।
  • अब हम इन चाॅकलेटों को पिघलाएंगे।
  • इसके लिए हम एक बर्तन लेंगे जिसमें हम दो गिलास पानी डालेंगे।
  • जब बर्तन को पानी उबल जाए तब है उसके ऊपर हम एक कांच को बर्तन रखेंगे।
  • आप ध्यान रखें कि कांच का बर्तन के साथ उबला हुआ पानी न लगे।
  • अब हम कांच के बर्तन में चाॅकलेट डाल देंगे।
  • जब चाॅकलेट पिघलना शुरू हो जाए तब हम इसमें 1 चम्मच घी डालेंगे।
  • फिर हम इसे अच्छे से मिला लेंगे और इसे अच्छे से पिघला लेंगे।
  • अब हम आइसक्रीम को जमाने के लिए कोण वाले गिलास लेंगे।
  • आप चाहे तो स्टील के गिलास या कागज के गिलास में भी आइसक्रीम जमा सकते है।
  • अब हम कोण वाले गिलास में 2 चम्मच आइसक्रीम का मिश्रण डालें और गिलास की चारों दीवारों पर हिला-हिलाकर फैला लेंगे।
  • इसी तरह हम सारे गिलास तैयार कर लेंगे।
  • अब हम इन्हें जमने के लिए फ्रिज में रख देंगे।

chocobar ice cream recipe in hindi

  • 5 मिनट तक यह आसानी से जम जाएगा।
  • अब हम आइसक्रीम के अंदर डालने के लिए वलीना आइसक्रीम बनाएंगे।
  • इसके लिए हम 2 कप क्रीम लेंगे।
  • क्रीम के अन्दर में हम 2 कप चीनी डालेंगे।
  • इसमें हम 1 कप मिल्क पाउडर भी डालेंगे।
  • अब हम इसे अच्छे से मिक्स जार में मिक्स कर लेंगे।
  • जो पहले हमने आइसक्रीम कोण अंदर रखे थे हम उन्हें निकाल लेंगे।
  • अब हम क्रीम वाला मिश्रण इन कोणों के अंदर डाल देंगे।
  • अब हम कोणों को प्लास्टिक पेपर से ढ़क देंगे।
  • फिर हम प्लास्टिक पेपर में छेद करेंगे और उसमें कुल्फी वाली स्टीक (Stick) डाल देंगे।
  • अब हम इन्हें जमने के लिए फ्रिज में रख देंगे।
  • आप इसे पूरी रात या 13-14 घंटे फ्रिज में रखें।
  • 13-14 घंटे बाद आप कोणों को निकालें।
  • इन्हें 2 मिनट पानी में रखें।
  • इससे आइसक्रीम आसानी से निकल जाएगी।
  • अब हम आइसक्रीम की स्टीक (Stick) को थोङा-थोङा हिलाकर कोणों से निकाल लेंगे।
  • हमारी चोको आइसक्रीम बिल्कुल तैयार है।

ये भी पढ़े – Chocobar Ice Cream Recipe in Hindi

काॅर्नफ्लोर क्या होता है

दाल मखनी कैसे बनाते है

पास्ता पिज्जा कैसे बनाएँ

पिज्जा कैसे बनाएं 

गाजर का हलवा बनाने की विधि

स्वादिष्ट जलेबी कैसे बनाएं

संतरे का जूस कैसे बनाएं