गुजिया कैसे बनाएं – Gujiya Recipe in Hindi

त्यौहारों का सीजन हो या न हो गुजिया (Gujiya Recipe in Hindi) खाना तो सबके मन में होता ही है और इसे बहुत चाव से खाया जाता है। गुजिया को हम घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते है। वैसे तो गुजिया बनाने की थोङा टाइम ज्यादा लगता है। परन्तु घर का बना गुजिया खाने का तो मजा ही कुछ और है। आप इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।

Gujiya Recipe in Hindi

Contents

गुजिया कैसे बनाएं (Gujia Recipe)

Gujiya Recipe in Hindi
Gujiya Recipe in Hindi

गुजिया बनाने की सामग्री

  • 7 चम्मच देशी घी
  • बारीक कटे हुए सूखे मेवे
  • आधा सूखा नारियल कद्दूकस किया हुआ
  • 200 ग्राम मावा
  • आधा कप पिसी हुई चीनी
  • 250 ग्राम मैदा
  • 300 ग्राम चीनी
  • तलने के लिए घी

गुजिया बनाने की विधि (Gujiya Recipe)

  • सबसे पहले हम एक भारी तले की कङाही लेंगे और उसमें 2 चम्मच देशी घी डाल देंगे।
  • अगर आप पतले तले की कङाही लेते है तो सूखे मेवे जल जाते है।
  • जब घी पिघल जाए तब हम इसमें सूखा नारियल और बारीक कटे सूखे मेवे डाल देंगे।
  • सूखे मेवों और नारियल को सुनहरा होने तक घी में भून लेंगे।
  • जब मेवे और नारियल सुनहरे हो जाए तब हम इसे एक प्लेट में निकाल लेंगे और कङाही में मावा डाल देंगे।
  • मावा को हम सुनहरा कर लेंगे और हमें ये भी ध्यान रखना है कि मावा बिल्कुल कङा हो जाए यानी मावे में थोङा बहुत भी पानी न रहे।
  • मावा को भूनते समय गैस की आंच कम रखनी है।
  • जब मावा सुनहरा और कङा हो जाए तब हम एक प्लेट में ठंडा होने के लिए रख देंगे।
  • अब हम गुजिया बनाने के लिए आटा तैयार करेंगे।
  • इसके लिए हम बर्तन लेंगे और उसमें आटा डाल देंगे।
  • आटे के अंदर हम 5 चम्मच देशी घी और चुटकीभर इलायची पाउडर डाल देंगे।
  • इससे गुजिया बहुत ही ज्यादा मुलायम बनता है। अगर आप क्रिस्पी गुजिया खाना पसंद करते है तो आप इसमें कम घी डालें या आप इसमें तेल भी डाल सकते है।
  • फिर हम इसे अच्छे से मिक्स कर लेंगे और थोङा-थोङा पानी डालकर इसे गूंथ लेंगे।

Gujiya Recipe in Hindi

  • आटा ज्यादा कङा नहीं होना चाहिए।
  • आटा गूंथने के बाद हम इसे एक गीले कपङे से ढककर 15 मिनट के लिए रख देंगे।
  • अब हम गुजिया की चाशनी बना लेंगे।
  • चाशनी बनाने लिए हम एक बर्तन लेंगे और उसमें चीनी डाल देंगे।
  • चीनी के अंदर हम 250 ग्राम पानी डाल देंगे और थोङा इलायची पाउडर भी डाल देंगे।
  • चाशनी को हमें आधी तार बनने तक पकाना है और हमारी चाशनी बिल्कुल तैयार है।
  • अब हम मावे में पिसी हुई चीनी और भूने हुए सूखे मेवे डालकर इसे अच्छे से मिक्स करेंके इसका पाउडर बना लेंगे।
  • आटे को आराम करते हुए 15 मिनट हो गए है अब हम आटे की 12 लोईयां तोङ लेंगे।
  • 250 मैदे में लगभग 16-17 गुजिया बन जाते है।
  • फिर हम एक लोई लेंगे और उसे बेल लेंगे। गुजिया बनाने के लिए हम लोई को ज्यादा पतला नहीं बेलेंगे। हम इसे मीडियम साइज में बेलेंगे।
  • अगर आप चाहते है कि सारी गुजिया एक जितनी साइज की बने तो आप लोई को बेलकर एक कटोरी से रोटी को गोल काट लें।
  • इससे गुजिया आसानी से बंद भी हो जाएगा और सारी गुजिया एक ही साइज की बनेगी।
  • फिर हम गुजिया की रोटी के ऊपर एक या दो चम्मच सूखे मेवे और मावा का मिश्रण रख देंगे।
  • मिश्रण रखने के बाद हम रोटी के चारों किनारों पर पानी लगाएंगे और इसे अच्छे से बंद कर देंगे।
  • गुजिया को बंद करने के बाद हम इस के ऊपर डिजाइन बनाएंगे जो मार्केट के गुजिया पर होता है।
  • इसके लिए हम गुजिया के किनारे को मोङ देंगे इससे मोङे हुए किनारे के आगे दूसरा किनारा बन जाएगा और हम उसे भी मोङ देंगे।
  • इसी प्रकार गुजिया के किनारों को मोङ-मोङकर हम गुजिया का डिजाइन तैयार कर लेंगे।
  • आप अपनी इच्छा अनुसार गुजिया में मावा और सूखे मेवे का मिश्रण डाल सकते है।

gujia recipe

Gujia Recipe

  • इसी तरह हम सारे गुजिया बना लेंगे।
  • अब हम एक कङाही लेंगे और उसमें घी गर्म तक लेंगे।
  • जब घी मीडियम गर्म जो जाए तब हम इसमें 5-6 गुजिया डाल देंगे।
  • गुजिया को मीडियम आंच पर पकाना है। इसे पकने में लगभग 7-8 मिनट लग जाते है पर हमें इसे कम आंच पर ही पकाना है।
  • अगर आप इसे तेज आंच पर पकाते हो तो गुजिया बाहर से तो पक जाएगा तब अंदर से कच्चा रह जाएगा।
  • 7-8 मिनट बाद हमारा गुजिया बिल्कुल सुनहरा हो जाएगा तब हम इसे तुरंत चाशनी में डाल देंगे।
  • अगर हम गुजिया को तलने के बाद 1 मिनट भी उसे बाहर रख देते है तो गुजिया अंदर से चाशनी नहीं ले पाएगा।
  • इसी तरह हम सारी गुजिया बना लेंगें
  • हमारे गुजिया बिल्कुल तैयार है। अंदर से बिल्कुल मुलायम और टेस्टी है। आप इसे जरूर ट्राई करें।

गुजिया को कैसे सजाएं

  • गुजिया को सजाने के लिए गुजिया को एक प्लेट में निकालें और गुजिया के ऊपर बारीक कटे हुए पिस्ता डालें।
  • अगर आप इसे कुछ अलग डिजाइन देना चाहे तो आप गुजिया को कटोरी जैसा भी बना सकते है।
  • गुजिया को आप चाय के साथ सर्व करें।

बेसन का ढोकला कैसे बनाएं

श्रीखंड कैसे बनाएं

डोसा कैसे बनाएं 

गरम मसाला कैसे बनाएं

इडली कैसे बनाएं

आलू के परांठे कैसे बनाएं

पाव भाजी कैसे बनाएं

पिज्जा कैसे बनाएं

चाउमीन कैसे बनाएं

समोसे कैसे बनाएं