अजीनोमोटो क्या है – Ajinomoto in Hindi

हैलो फ्रेड्स, आप सबने अजीनोमोटो का नाम तो सुना ही होगा। अजीनोमोटो का उपयोग खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग ज्यादातर चाइनीज डिश में किया जाता है। लेकिन कुछ लोग इसके बारे में ज्यादा नहीं जानते है, इस आज के आर्टिकल में आपको अजीनोमोटो क्या है (Ajinomoto in Hindi) की पूरी जानकारी देंगे। तो चलिए जानते है कि अजीनोमोटो क्या है-

अजीनोमोटो क्या है – Ajinomoto Kya Hai

Contents

Ajinomoto in Hindi

अजीनोेमोटो नमक की तरह होता है। यह दिखने में थोड़ा चमकीला है लेकिन स्वाद में नमक की तरह ही होता है। इसका उपयोग चाइनीस डिश में किया जाता है। कई बार हम घर में चाईनीस खाना बनाने की कोशिश करते है लेकिन होटल जैसा टेस्ट नहीं आ पाता है। इसका सबसे बड़ा कारण यहीं है कि होटल वाले अजीनोमोटो का उपयोग करके खाने को स्वादिष्ट बनाते है। अजीनोमोटो को एमएसजी के नाम से जाना जाता है। एमएसजी की फुल फाॅर्म मोनोसोडियम ग्लूटामेट है।
अजीनोमोटो की खोज 1909 में जापानी रसायज्ञ किकुनाए इकेडा द्वारा की गई है। इसमें एमिनो एसिड पाया जाता है।

अजीनोमोटो के उपयोग – Ajinomoto Meaning in Hindi

⋅अजीनोमोटो को उपयोग ज्यादातर खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। खाने में भी चाईनीज खाने में ज्यादा उपयोग किया जाता है। अजीनोमोटो का उपयोग निम्नलिखित चीजों में किया जाता है-

1. आलू की चिप्स में

Ajinomoto Meaning in Hindi

पोटेटो चिप्स को आमतौर पर बच्चो से लेकर बड़ों तक सब खाते है। लेकिन क्या आप जानते है आलू की चिप्स में अजीनोमोटो का उपयोग किया जाता है जिससे चिप्स का स्वाद बढ़ जाता है और इसमें चटक टेस्ट आता है। इसलिए चिप्स का सेवन रोजाना नहीं करना चाहिए। यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

2. रेडी-टू-ईट-फूड

ajinomoto kaise banaya jata hai

जो खाना पैकेट में उपलब्ध करवाया जाता है, उसमें अजीनोमोटो का उपयोग किया जाता है, ताकि टेस्ट बरकरार रहे। इसलिए पैकेट वाले खाने का सेवन कम करना चाहिए।

3. डीहाइड्रेटेड फूड

Ajinomoto Salt

 

नूडल्स, सूप आदि लंबे समय तक पैक रहते है इसलिए उन्हें फ्रेश और टेस्ट बनाए रखने के लिए अजीनोमोटो का उपयोग किया जाता है।

अजीनोमोटो के फायदे – Benefits of Ajinomoto in Hindi

अजीनोमोटो को इस्तेमाल करने के बहुत सारे नुकसान है लेकिन इसके कुछ फायदे भी है। लेकिन अजीनोमोटो का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके फायदे निम्नलिखित है-
1. अगर आपने कभी कोई चाईनीज डिश घर में बनाने को ट्राई किया होगा तो आपने देखा होगा कि आपकी डिश रेस्ट्रोरेंट जितनी टेस्टी नहीं बनी है। इसका कारण अजीनोमोटो ही है। अजीनोमोटो का उपयोग खाने में करने के बाद खाने का स्वाद दो गुना हो जाता है। इसलिए चाईनीज खाने में इसका उपयोग महत्वपूर्ण है।
2. टमाटर, सी-फूड, परमेसन चीज और मशरूम आदि में अजीनोमोटो को कई प्राकृतिक स्रोतों में लिया जाता है।

अजीनोमोटो के नुकसान – Ajinomoto Ke Nuksan

अजीनोमोटो हमेशा से ही नुकसानदायक माना जाता है। इसका उपयोग करने से सेहत पर हानिकारक प्रभाव करते है जिससे आपको अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। अजीनोमोटो के नुकसान निम्न है-

1. बाझंपन

Ajinomoto Ke Nuksan

गर्भवती महिलाओं को अधिक अजीनोमोटो का सेवन करना हानिकारक हो सकता है। अजीनोमोटो के सेवन से महिलाओं और बच्चे के बीच पोषक तत्वों का आदान-प्रदान का संतुलन खराब हो जाता है। अगर कोई महिला अजीनोमोटो का अधिक सेवन कर रही है तो उसे बांझपन का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं के अजीनोमोटो काफी नुकसानदायक है।

2. माइग्रेन

harms of ajinomoto

अजीनोमोटो का अधिक सेवन करने से माइग्रेन की समस्या हो सकती है। माइग्रेन को सामान्य भाषा में आधासीसी कहते है। आधासीसी में व्यक्ति के आधे सिर में दर्द होने लगता है। अगर इसका सही समय पर इलाज नहीं किया जाता है तो यह अन्य बीमारियों का कारण बन जाता है इसलिए अजीनोमोटो का सेवन करने से बचें।

3. मेटाबाॅलिजम पर असर

Harmfull effect of ajinomoto in hindi

इससे शरीर भोजन द्वारा ऊर्जा का निर्माण करते है। जितना अच्छा हमारा मेटाबाॅलिजम होगा हम उतने ही स्वस्थ और तदुरत होंगे। लेकिन अगर आप अधिक मात्रा में अजीनोमोटो का उपयोग करते है तो यह आपके मेटाबाॅलिजम को हानि पहुंचाता है। अजीनोमोटो से मेटाबाॅलिजम कम होने लगता है और शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलने में परेशानी आने लगती है। इसके अतिरिक्त अजीनोमोटो से पेट संबंधित अन्य समस्याएँ भी हो सकती है।

4. सीने में दर्द

ajinomoto

अजीनोमोटो का अधिक सेवन सीने में दर्द का कारण भी बन सकता है। इसके सेवन से सीने में तेज दर्द और हार्ट की मांसपेशियों में खिंचाव होने लगता है। यह अधिकतर मोटे लोगों में देखने को मिलता है। इसलिए अजीनोमोटो का अधिक सेवन आपके हार्ट प्रोब्लम का कारण बन सकता है।

5. जनन अंगो पर असर

अजीनोमोटो का अधिक सेवन करने से पुरुषों में शुक्राणुओं की कमी आ सकती है और महिलाओं में बांझपन की प्राॅब्लम हो सकती है। लेकिन इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन अधिकांश लोगों का यहीं मानना है कि अजीनोमोटो से यह प्राॅब्लम होती है।

6. ब्लड प्रेशर की समस्या

ajinomoto salt in hindi

अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपको अजीनोमोटो के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि अजीनोमोटो शरीर में सोडियम की मात्रा को बढ़ा देता है। इससे रक्तचाप बढ़ जाता है और हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत आती है।

7. सिंड्रोम की समस्या

कई लोगों का मानना है कि चाईनीज खाने का सेवन करने से हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इसका कारण अजीनोमोटो ही है। अजीनोमोटो का सेवन करने से कई प्रकार के सिंड्रोम हो सकते है। इससे पेट दर्द, उल्टी, चक्कर आना, हाथ पैर में सूजन आदि समस्याएँ आ सकती है।