आम का अचार बनाने की विधि – Aam ka Achar Banane ki Vidhi

अचार में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला अचार आम का अचार है। यह बहुत स्वादिष्ट और लाजवाब होता है। गर्मियों के मौसम में आम का इतंजार रहता है और कच्चे आम को तोड़कर अचार बनाया जाता है। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको आम का अचार बनाने की रेसिपी (Aam ka achar banane ki vidhi) शेयर कर रहें है। अचार को आप अपने बच्चों के टिफिन में भेज सकते है और परांठे के साथ को इसका टेस्ट बहुत ज्यादा अच्छा लगता है। इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें। तो चलिए आम का अचार बनाना शुरू करते है-

आम का अचार कैसे बनाते है – Aam ka Achar Kaise Banate Hain

Contents

आम का अचार बनाने की विधि

आम का अचार बनाने की सामग्री

आधा किलो आम
100 ग्राम सरसों का तेल
50 ग्राम नमक
एक चुटकीभर हींग
25 ग्राम हल्दी पाउडर
25 ग्राम मेथी
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
25 ग्राम सरसों के दानें
25 ग्राम सौंफ

आम का अचार बनाने की विधि – Aam ka Achar Banane ki Vidhi

  • अचार बनाने के लिए सबसे पहले हम आम लेंगे और उन्हें पानी में भिगोकर कुछ देर के लिए रख देंगे। आम के ऊपर सफेद-सफेद पाउडर लगा होता है, भिगोने से वह उतर जाएगा।
  • फिर हम आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेंगे। आप अपनी इच्छानुसार टुकड़े बड़े-छोटे काट सकते है।
  • अब हम मेथी, सरसों, सौंफ को मिक्सी जार में डालकर बारीक पीस लेंगे।
  • अब हम एक कड़ाही लेंगे और उसमे तेल डाल देंगे। जब तेल गर्म हो जाएगा तब हम इसमें पिसे हुए मसाले, हींग, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल देंगे।
  • इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद हम इसमें आम के टुकड़े डाल देंगे और अच्छे से मिक्स कर देंगे।
  • अब हम अचार को कांच के जार में डाल देंगे और जार को 2-3 दिन तक धूप पर रखेंगे। इससे अचार मुलायम हो जाएगा।
  • 2-3 दिन बाद आम का अचार बनकर बिल्कुल तैयार है।

आम का मीठा अचार कैसे बनाते है ?

आम का मीठा अचार बनाने की सामग्री

  • 1 किलो कच्चे आम
  • 350 ग्राम गुड़
  • 4 चम्मच मेथी दाने
  • 1 छोटी कटोरी कलोंजी
  • आधा कटोरी सौंफ
  • आधा कटोरी जीरा
  • 1 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 250 ग्राम सरसों का तेल
  • आधा कटोरी नमक

आम का मीठा अचार बनाने की विधि

  • सबसे पहले हम आम को पानी से अच्छे से धो लेंगे। फिर हम हमें छोटे साइज में काट लेंगे।
  • आम को एक बर्तन में डाल देंगे और इसमें हल्दी और नमक मिक्स कर देंगे। फिर हम एक कपड़ा लेंगे और उस पर कटे हुए आम 5-6 घंटों के लिए सूखाने के लिए रख देंगे ताकि आम का पानी छूट जाए।
  • 5 घंटे बाद हम कैरी को नमक से अलग कर देंगे और 2 घंटे सूखने देंगे।
  • जब आम सूख जाएंगे तब हम एक पैन में जीरा, राई, मेथी, सौंफ को हल्का भून लेंगे और इन सभी चीजों का पाउडर बना लेंगे। अब हम पैन में सरसों का तेल डाल कर गर्म करेंगे और ठंडा होने के लिए रख देंगे।
  • अब हम आम के टुकड़ों में हल्दी और नमक मिक्स कर देंगे और पिसा हुआ पाउडर इसमें मिक्स कर देंगे।
  • अब गुड़ डालकर सभी चीजों को इच्छे से मिक्स कर देंगे। अचार को कांच के डिब्बे में रख देंगे। 4-5 दिन बाद अचार तैयार हो जाएगा।
  • अचार को बीच-बीच में हिलाते रहें ताकि वो अच्छे से बन जाए।

ये भी पढ़े – Aam ka achar banane ki vidhi

काॅर्नफ्लोर क्या होता है

दाल मखनी कैसे बनाते है

पास्ता पिज्जा कैसे बनाएँ

पिज्जा कैसे बनाएं 

गाजर का हलवा बनाने की विधि

स्वादिष्ट जलेबी कैसे बनाएं

संतरे का जूस कैसे बनाएं