तिल गुड़ के लड्डू बनाने की विधि – Til Gud ke Laddu Recipe in Hindi

हैलो फ्रेंड्स, आज के इस आर्टिकल में हम आपको तिल गुड़ के लड्डू बनाने की रेसिपी (Til Gud ke Laddu Recipe in Hindi) शेयर करेंगे। सर्दियों के मौसम में तिल के लड्डू खाए जाते है लेकिन बहुत सारे लोग कहते है कि उनके लड्डू सख्त हो जाते है। इसलिए इस आर्टिकल में आपको बहुत स्वादिष्ट और परफेक्ट तिल के लड्डू बनाने की रेसिपी दी गई है। तो चलिए तिल गुड़ के लड्डू बनाना शुरू करते है-

तिल गुड़ के लड्डू कैसे बनाते है – Til Gud ke Laddu Kaise Banate Hain

Contents

तिल गुड़ के लड्डू बनाने की विधि

⋅तिल गुड़ के लड्डू बनाने की सामग्री

  • 100 ग्राम तिल
  • 100 ग्राम गुड़
  • 1 बड़ा चम्मच घी
  • 2 चम्मच नारियल कद्दूकस किया हुआ

तिल गुड़ के लड्डू बनाने की विधि – Til Gud Ke Laddu Banane Ki Vidhi

  • सबसे पहले हम एक कड़ाही लेंगे और इसमें तिल डाल देंगे। तिल को हम हल्का भून लेंगे।
  • तिल को भूनन के बाद इसे प्लेट में निकाल लेंगे और कड़ाही में घी डाल देंगे। जब घी गरम हो जाएगा तब हम इसमें गुड़ डाल देंगे। गुड़ को हम चूरा करके डालेंगे ताकि चाशनी जल्दी बन जाए।
  • हमें गुड़ को पिघलने तक ही पकाना है। अगर हम ज्यादा पका लेंगे तो लडडू सख्त बनेंगे।
  • अब हम इसमें तिल और कद्दूकस किया हुआ नारियल डाल देंगे। इन सभी चीजों को हम अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
  • अब हम इसे एक प्लेट में निकाल लेंगे और जब यह हल्का ठंडा हो जाएगा तब हम इसके लड्डू बना लेंगे।
  • आपके तिल के लड्डू बनकर तैयार है। आप इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।