गर्मियों में अंगूर का जूस बहुत ही लाभदायक होता है। इससे खून साफ होता है। यह बहुत ही गुणकारी है और इसका टेस्ट भी बहुत अच्छा होता है। आज की इस पोस्ट में हम आपके साथ अंगूर का जूस (Grape Juice) बनाने की रेसिपी शेयर कर रहे है। आप यह जूस आसानी से घर पर बना सकते हो। आप इसे जरूर ट्राई करिएगा।
अंगूर का जूस कैसे बनाएं – Angur ka Juice Kaise Banaen
Contents
अंगूर का जूस बनाने की सामग्री – How to Make Grape Juice
- 1 कटोरी अंगूर
- 3 टेबल स्पून चीनी
- 5-6 बर्फ के टुकङे
- 4 चम्मच पानी
- 2 चम्मच नींबू का रस
- काली मिर्च का पाउडर
अंगूर का जूस बनाने की विधि – Angur ka Juice Banane ki Vidhi
- सबसे पहले में अंगूर को अच्छी तरह धो लेंगे।
- अंगूर को धाने के बाद हम इसे मिक्सी जार में डालेंगेे।
- अंगूर के साथ हम चीनी, नींबू का रस, पानी और बर्फ के टुकङे भी डाल देंगे।
- अब हम अंगूर को अच्छी तरह पीस लेंगे।
- अब हम अंगूर के जूस को छानेंगे।
- अंगूर का जूस छानने के लिए हम एक छलनी लेंगे।
- छलनी के नीचे एक साफ बर्तन रखेगें।
- हम हमारे जूस को छलनी में डालेंगे।
- अंगूर के छिलके छलनी में रह जायेंगे और जूस नीचे निकल जायेगा।
- हमारा जूस बिल्कुल तैयार है।
अंगूर के जूस को सर्व कैसे करें – Grape Juice Recipe in Hindi
- अंगूर के जूस को एक काँच के गिलास में निकाल लें।
- जूस में दो टुकङे बर्फ के डालें।
- जूस के ऊपर चुटकीभर काली मिर्च का पाउडर डालें।
अंगूर के जूस में इन बातों का रखें ध्यान
- जब आपको अंगूर का जूस पीना हो आप जूस को तभी बनायें।
- अगर आप अंगूर के जूस को फ्रिज में रखते है तो इसका टेस्ट बदल जाता है और यह अच्छा भी नहीं लगता है।