तिल गजक बनाने की विधि – Til Gajak Recipe in Hindi

सर्दियों के मौसम में गजक खाना सबको पसंद है। अगर यहीं गजक घर पर बना ली जाए तो कैसा रहेगा ? बहुत सारे लोगों की समस्या होती है कि घर पर मार्केट जैसी गजक नहीं बन पाती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको बिल्कुल मार्केट जैसी तिल गजक बनाने की रेसिपी (Til Gajak Recipe in Hindi) शेयर कर रहें है। इसे बनाना बहुत आसान है। तो चलिए तिल गजक बनाना शुरू करते है-

तिल गजक कैसे बनाते है – Til Gajak Kaise Banate hai

Contents

तिल गजक बनाने की विधि

तिल गजक बनाने की सामग्री

  • 200 ग्राम तिल
  • 100 ग्राम गुड़
  • 100 ग्राम चीनी

⋅तिल गजक बनाने की विधि – Til Gajak Banane ki Vidhi

  • सबसे पहले हम एक पैन लेंगे और उसमें तिल डाल देंगे। तिल को हम लगातार चलाते हुए 2-3 मिनट तक रोस्ट कर लेंगे।
  • 3 मिनट बाद हम तिल का एक बर्तन में निकाल लेंगे और पैन में चीनी और गुड़ डाल देंगे। चीनी और गुड़ की मात्रा समान रखनी है।
  • गुड़ और चीनी में हम एक कप पानी डाल देंगे और इसे लगातार चलाते हुए पकाते रहेंगे।
  • हमें गुड़ को गाढ़ा होने तक पकाना है।
  • चाशनी ठीक से बनी है या नहीं, ये चेक करने के लिए आप एक कटोरी में पानी लेकर उसमें चाशनी को डालें।
  • अगर चाशनी जम जाए और हाथ से टूटने लगे, तो समझ लेना कि चाशनी तैयार है।
  • चाशनी पकने के बाद हम एक प्लेट लेंगे और उसमें घी लगा लेंगे।
  • घी लगाने के बाद हम इसमें चाशनी डाल देंगे और थोड़ी देर ठंडा होने देंगे।

Til Gajak Recipe in Hindi

  • जब चाशनी हाथ लगाने जितनी ठंडी हो जाएगी तब हम इसका डो बना लेंगे और हाथ से खीचेंगे। हमें से दोनों हाथों से घूमा-घूमा खींचना है।
  • जब डो का रंग सफेद हो जाएगी तब हम इसे तिल वाले बर्तन में डाल देंगे और हाथो से दबाएंगे। इससे तिल चाशनी पर लग जाएंगे।
  • फिर हम एक बड़े आकार का चकला लेंगे और उस पर इस डो को रखेंगे।
  • हमें इसे कूटना है। जिससे तिल टूट जाए और गुड़ में अच्छे से मिक्स हो जाए।
  • ये पूरी प्रक्रिया हमें जल्दी जल्दी करनी है वरना डो ठंडा हो जाएगा और कूटने में परेशानी होगी।
  • कूटने के बाद हम इसे इच्छानुसार छोटे या बड़े पिस में काट लेंगे। अब हम इसे 10 मिनट तक सेट होने के लिए रख देंगे।
  • 10 मिनट बाद हमारी तिल गजक बिल्कुल तैयार है। आप इसे आसानी से बना सकते है।

ये भी पढ़े – Til Gajak Recipe in Hindi

काॅर्नफ्लोर क्या होता है

दाल मखनी कैसे बनाते है

पास्ता पिज्जा कैसे बनाएँ

पिज्जा कैसे बनाएं 

गाजर का हलवा बनाने की विधि

स्वादिष्ट जलेबी कैसे बनाएं

संतरे का जूस कैसे बनाएं