आज की पोस्ट में हम आपके साथ बादाम का हलवा (Badam Halwa) बनाने की रेसिपी शेयर कर रहे है। यह हलवा बहुत ही स्वादिष्ट (Delicious) और हेल्थी (Healthy) होता है। आप जरूर इसे बनाइये और खाइये। त्योहारों पर तो यह हलवा बहुत ज्यादा बनता है क्योंकि यह बहुत ही आसानी से और स्वादिष्ट बनता है। इस हलवे में बहुत सारे प्रोटीन पाए जाते है। इसलिए लोग इसे चाव से खाते है।
बादाम का हलवा कैसे बनाएं – Badam Ka Halwa Kaise Banaye
Contents [hide]
बादाम का हलवा बनाने की सामग्री
- 1 कटोरी बादाम
- 3-4 इलायची पिसी हुई
- 1 कटोरी चीनी
- 50 ग्राम देशी घी
- 1 कप दूध
- केसर दूध में भीगा हुआ
बादाम का हलवा बनाने की विधि – Badam Ka Halwa Banane Ki Vidhi
- सबसे पहले हम बादाम को 5-6 घंटों के लिए भिगोकर रखेंगे जिससे बादाम का छिलका उतर जाए।
- अगर आपके पास इतना टाइम (Time) नहीं है तो आप किसी बर्तन में पानी को उबाले और उसमें बादाम डाल दें।
- इससे बादाम के छिलके उतर जाएगें।
- सबसे पहले हम मिक्सी जार (Mixer jar) लेंगे और उसमें बादाम डालेंगे।
- इसी जार में हम दूध भी डाल देंगे।
- हम इसमें खोया भी डाल सकते है।
- इससे हलवे का टेस्ट और भी निखर कर आयेगा।
- अब हम इन दोनों चीजों को पीस लेंगे।
- इस मिश्रण (Mixture) को बारीक पीस लेना है।
- अब हम एक कङाही लेंगे और उसमें 25 ग्राम यानी आधा घी डाल देंगे।
- गैस को मध्यम (Medium) रख घी को गर्म करेंगे।
- बचा हुआ हम बाद में थोङा-थोङा करके डालेंगे।
- हमने जो बादाम का पेस्ट (Mixture) बनाया था हम उसको घी में डाल देंगे।
- गैस को मध्यम (Medium) ही रखें।
- इस पेस्ट (Mixture) को हम अच्छी तरह मिला लेंगे।
- हम इसे 3-4 मिनट पकाएंगे।
- 3-4 मिनट पकने के बाद हम इसमें चीनी (Suger) डालेंगे।
- चीनी डालने से इसमें पानी बन जाएगा।
Badam ka Halwa Recipe in Hindi
- इसमें हम दूध में भिगोया हुआ केसर डालेंगे।
- इससे हलवे का रंग बहुत ही सुंदर आता है।
- यह आप डालना चाहे तो डाल सकते है।
- इस मिश्रण को हम मध्यम (Medium) आंच पर ही पकाएंगे।
- अब हमें इसे लगातार चलाते हुए ही बनाना है क्योंकि अगर हम इसे छोङ देंगे तो यह कङाही के साथ लगना शुरू (Start) हो जाएंगे।
- इससे हलवे का टेस्ट भी खराब हो सकता है।
- जो हमने घी बचाया था उसमें से एक बङा चम्मच घी हम इस मिश्रण में डाल देंगे।
- इस हलवे को हमें तब तक पकाना जब तक कि हलवा कङाही ना छोङने लगे।
- हलवे को लगातार चलाते रहें।
- हलवा नीचे नहीं लगना चाहिए इस बात का आप बहुत ध्यान रखिएगा।
- गैस को मध्यम (Medium) ही रखें।
- बाकी बचा हुआ घी भी इसमें डाल दे।
- 10-12 मिनट के बाद हमारा हलवा कङाही छोङना शुरू कर देगा।
- अब हम इसमें इलायची पाउडर डाल देंगे।
- इस मिश्रण को अब तेजी से चलाते रहना है क्योंकि अभी कङाही बहुत गर्म है।
- 13-14 मिनट बाद हमारा हलवा बिल्कुल तैयार हो जाएगा।
हलवे को सर्व कैसे करें – Recipe of Badam Halwa
- हलवे को ठंडा करके किसी सुंदर प्लेट में निकालें।
- हलवे पर बारीक कटे हुए बादाम डाले।
- आप चाहे तो इस पर केसर भी डाल सकते है।
- केसर डालने से हलवे की सुंदरता और भी निखर कर आयेगी।
- कटे हुए बादाम के बीच आप दो काजू भी जरूर रखे।
- इस तरह हलवे को सजाकर टेबल पर सर्व करें।